फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPF: ईपीएफ खाताधारकों को मिल सकता है 50 हजार तक का बोनस, ये रहा इसका पूरा प्रोसेस

Sat, 04 Dec 2021 02:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
जब हम कहीं नौकरी करते हैं, तो हमें वहां काम करने के पैसे सैलरी के रूप में मिलते हैं। यही नहीं, वहां कई तरह के फायदे भी मिलते हैं। इन्हीं में से एक फायदा है पीएफ का, जो कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी को मिलता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ हमेशा कर्मचारियों के बेहतर भविष्य के लिए काम करता है। जिसके तहत जिन कर्मचारियों के पीएफ कटते हैं, उन्हें कई सारे लाभ मिलते हैं। मगर कई सारे कर्मचारियों को ईपीएफ से संबंधित सारे नियमों की जानकारी बहुत कम होती है, जिसकी वजह से उनको काफी नुकसान होने की संभावना बनी रहती है। कर्मचारियों को सिर्फ EDLI स्कीम के तहत 7 लाख रुपए का इंश्योरेंस, पेंशन, इनकम टैक्स डिडक्शन जैसे नियमों की ही जानकारी होती है। लेकिन इसके अलग एक Loyalty-cum-Life बेनिफिट का भी नियम है, जिसके बारे में कई सारे लोग नहीं जानते हैं। इस बेनिफिट में कर्मचारी को रिटायरमेंट के दौरान 50 हजार रुपये का अतिरिक्त लाभ भी मिलता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : epfo official website
लाभ पाने के लिए जरुरी है मात्र ये एक शर्त
  • अगर आप भी Loyalty-cum-Life बेनिफिट का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए एक आसान सी शर्त फॉलो करनी होगी। जिसके तहत अगर आप जॉब बदलते हैं, तो उसके बाद भी अगर आप अगले 20 सालों तक एक ही ईपीएफ अकाउंट में योगदान देते हैं, तब आपको रिटायरमेंट के बाद इस योजना का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
केंद्र सरकार ने दिखाई है हरी झंडी
  • Loyalty-cum-Life बेनिफिट के लिए केंद्र सरकार ने भी अपनी मंजूरी दे दी है। जिसके बारे में ईपीएफओ के एक्सपर्ट भानु प्रताप शर्मा ने बताते हुए कहा, CBTD ने Loyalty-cum-Life बेनिफिट का लाभ उन लोगों को देने के लिए कहा है, जिन्होंने 20 सालों तक अपने इपीएफ अकाउंट में योगदान दिया है। साथ ही केंद्र सरकार ने भी इसको मंजूरी दे दी है। जिसका सीधा मतलब है कि जो योग्य है, उसे इसका लाभ मिलेगा, जिससे उसे 50 हजार रुपये का लाभ मिलेगा।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
किन्हें मिलेगा कितना लाभ?
  • अब आइए जानते हैं कि किन लोगों को कितना लाभ मिल सकता है। तो जिन लोगों की बेसिक सैलरी 5 हजार रुपये है, उन्हें 30 हजार रुपये का लाभ मिलेगा। 5,001 से लेकर 10 हजार तक की बेसिक सैलरी वाले लोगों को 40 हजार रुपये का लाभ और 10 हजार रुपये या उससे ऊपर की बेसिक सैलरी वाले लोगों को 50 हजार रुपये का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
इसके लिए सिर्फ आपको एक काम करना होगा, वो ये कि जब भी आप जॉब बदलें तो अपना पीएफ निकाले नहीं। साथ ही दूसरी जॉब में भी एक ही पीएफ अकाउंट डिटेल्स ही दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें