फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पानी छूने से लगता है डर, बच्ची को जन्म देने के बाद हुआ कुछ ऐसा

Fri, 12 Apr 2019 07:15 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
water allergy - फोटो : ITV Cymru Wales
बच्चे को जन्म देने के बाद अधिकतर महिलाओं को डायबिटीज, थॉयरॉइड जैसी आम समस्याएं हो जाती हैं, लेकिन आज हम आपको एक अलग तरह का मामला बताने जा रहे हैं। यहां एक महिला को प्रेग्नेंसी के बाद अजीब तरह की एलर्जी हो गई है। जानिए क्या है पूरा मामला।  
विज्ञापन

2 of 6
चेरेल फारूगिया - फोटो : ITV Cymru Wales
आपको हम जिस महिला के बारे में बताने जा रहे हैं उसे असल में पानी से एलर्जी हो गई है। दरअसल, कार्डिफ वेल्स की रहने वाली 26 वर्षीय चेरेल फारूगिया जब भी पानी के संपर्क में आती हैं तो उन्हें बेहद दर्दनाक खुजली होती है और उनके शरीर पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं। चेरेल के शरीर पर ये एलर्जी सबसे ज्यादा छाती, पीठ और हाथों के ऊपरी हिस्से में होती है।
विज्ञापन

3 of 6
allergy - फोटो : Mark Smith/Media Wales
चेरेल जब तक मां नहीं बनी थी उन्हें ऐसी कोई एलर्जी नहीं थी जब से उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया उसके बाद से उन्हें ये एलर्जी होने लगी है। चेरेल को होने वाली एलर्जी को एक्वाजेनिक अर्टिकेरिया कहा जाता है। इस समस्या में किसी भी रूप में पानी के संपर्क में आने से स्किन पर खुजली होने लगती है और स्किन लाल पड़ जाती है।

4 of 6
- फोटो : Richard Swingler/Media Wales
चेरेल ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान बताया कि बेटी के जन्म के बाद से ही मुझे ये दर्दनाक समस्या हो गई। ये एलर्जी चेरेल को कांटे की तरह चुभती थी। इस एलर्जी के बाद चेरेल को दाने होने लगे।चेरेल के पेट, कंधे और पीठ के साथ ये एलर्जी उनके चेहरे को भी प्रभावित करती है। चेरेल बारिश में भी बाहर नहीं निकलती थीं। इस समस्या के कारण चेरेल को घबराहट रहने लगी थी और वे डिप्रेशन में आ गई थीं।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Richard Swingler/Media Wales
चेरेल ने कई डॉक्टरों को दिखाया, अपना साबुन बदला, तौलिए बदले। यहां तक कि अलग-अलग तापमान के पानी का इस्तेमाल भी किया। अंत में एक डॉक्टर ने चेरेल को बताया कि उन्हें एक्वाजेनिक अर्टिकेरिया है। इस स्थिति में चेरेल ना अपनी बच्ची को नहला सकती हैं और ना ही तैराकी करवा सकती थीं। अपनी बच्ची की देखभाल के लिए चेरेल ने अपने दोस्तों और परिवार वालों की मदद ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : ITV Cymru Wales
अब चेरेल इस समस्या पर किताब लिखने की ट्रेनिंग ले रही हैं और सलाहकार बनने की कोशिश कर रही हैं। आपको जानकर होगी एक्वाजेनिक अर्टिकेरिया नामक समस्या से दुनियाभर में तकरीबन 40 लोग पीड़ित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें