फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंगलोर की गेंदबाजी को मिली धार, अब विराट का साथ देंगे 'डेल स्टेन'

Fri, 12 Apr 2019 06:59 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आरसीबी-स्टेन - फोटो : अमर उजाला
अपने सभी 6 मुकाबले हारकर विराट की बैंगलोर इस वक्त अंकतालिका में आखिरी स्थान पर है। इंडियन टी-20 लीग का 12वां सीजन विराट के लिए किसी बुरे सपने की तरह है।
 
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली, आरसीबी
बड़े खिलाड़ियों से सजी बैंगलोर की टीम अपनी छवि के अनुरूप अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही है। विराट की सबसे बड़ी सिरदर्दी उनकी गेंदबाजी और फील्डिंग है। लेकिन अब विराट और उनके फैंस के लिए राहत भरी खबर आ गई है।
विज्ञापन

3 of 6
विराट-स्टेन - फोटो : social media
टी-20 लीग के बाकी मैचों के लिए विराट की बैंगलोर से जुड़ गए हैं दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन। स्टेन को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल की जगह पर टीम में शामिल किया गया है। 

4 of 6
डेल स्टेन
अफ्रीका के तेज गेंदबाज स्टेन अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक कुल 696 विकेट ले चुके हैं। स्टेन ने 93 टेस्ट में 439, 125 वन-डे मैच में 196 और 44 टी-20 मुकाबलों में 61 विकेट अपने नाम किए हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
स्टेन - फोटो : social media
इंडियन टी-20 लीग में भी स्टेन का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने अब तक खेले गए 90 मुकाबलों में 25 की औसत और 6.72 की इकॉनमी के साथ 92 विकेट निकाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट-स्टेन - फोटो : social media
दिसम्बर में हुई नीलामी में किसी भी फ्रैंचाइजी ने डेल स्टेन में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी जिसके बाद स्टेन 12वें सीजन से दूर हो गए थे। दिलचस्प बात यह है कि डेल स्टेन ने 2008 में बंगलोर से ही अपने इंडियन टी-20 लीग करियर की शुरुआत की थी।

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें