फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World’s Shortest River: ये है दुनिया की सबसे छोटी नदी, चंद घंटों में तय कर सकते हैं इसका पूरा सफर

Fri, 16 Jun 2023 12:59 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Roe River, Montana - फोटो : istock
World’s Shortest River: दुनियाभर में बहुत सारी नदियां हैं, जिन्हें एक अत्यंत महत्वपूर्ण जल संसाधन माना जाता है। भारत में गंगा, यमुना, नर्मदा, ब्रह्मपुत्र और गोदावरी जैसी कई प्रमुख नदियां हैं। इनमें गंगा नदी भारत की सबसे बड़ी नदी है, तो वहीं सबसे छोटी नदी अरवरी नदी को माना जाता है। लेकिन बात की जाए दुनिया की सबसे बड़ी की तो वह अफ्रीका में मौजूद है। हालांकि कई जानकार अमेजन नदी को सबसे दुनिया की सबसे बड़ी नदी बताते हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर नील नदी को धरती की सबसे बड़ी नदी माना जाता है। नील नदी के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आपको दुनिया की सबसे छोटी नदी के बारे में पता है? अगर आपका जवाब ना है तो आइए आज हम आपको बताते है। इस लेख में हम जानेंगे कि दुनिया की सबसे छोटी नदी कौन सी है? यह किस देश में है और इसकी लंबाई कितनी है?
विज्ञापन

2 of 6
Roe River, Montana - फोटो : istock
पास में बहती है मिसूरी नदी
दरअसल दुनिया की सबसे छोटी नदी का नाम है रो रिवर (Roe River, Montana), यह अमेरिका के मोंटाना राज्य (Montana, USA) में बहती है। खास बात ये है कि यहां मिसूरी नदी भी बहती है, जो अमेरिका की सबसे लंबी नदी है। मिसूरी नदी के काफी पास दुनिया की सबसे छोटी नदी भी बहती है, आज हम आपको इसी नदी के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Roe River, Montana - फोटो : istock
टीचर और छात्रों ने चलाई मुहिम
इस नदी के बारे में एक रोचक बात ये है कि 1980 के दशक में लिंकन स्कूल एलिमेंट्री की एक टीचर सुसैन नार्डिंजर और पांचवीं कक्षा के उनके छात्रों ने मिलकर एक मुहिम चलाई थी। वह रो नदी का नाम दुनिया की सबसे छोटी नदी के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाना चाहते थे, जो सफल भी हुआ।

4 of 6
Roe River, Montana - फोटो : istock
पहले इस नदी के पास था ये खिताब
इस नदी को दुनिया की सबसे छोटी नदी का दर्जा साल 1989 से 2000 तक मिला। वहीं इससे पहले ये खिबाब ऑरिगॉन में स्थित डी रिवर (D River) के नाम था। डी रिवर की लंबाई 440 फीट थी, जबकि रो रिवर इससे काफी छोटी है। ऐसे में रो नदी और डी नदी के बीच कंप्टीशन शुरू हो गया जिसकी वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने ये टाइटल देना ही बंद कर दिया था। लेकिन अब रो नदी को ही सबसे छोटी नदी माना जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
Roe River, Montana - फोटो : istock
नदी की लंबाई
आइए अब जानते हैं कि आखिर रो नदी की लंबाई कितनी है, जिसकी वजह से इसे दुनिया की सबसे छोटी नदी माना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस नदी की लंबाई केवल 201 फीट यानी 61 मीटर है। इस छोटी सी नदी की शुरुआत से लेकर अंत की दूरी को चंद घंटों में कवर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Roe River, Montana - फोटो : istock
यह नदी आगे चलकर मिसूरी नदी में समा जाती है। इस नदी में पानी लिटिल बेल्ट माउंटेन रेंज से आता है। अंडरग्राउंड स्प्रिंग से बनी इस नदी को कुछ ही देर में आसानी से देखा जा सकता है। यही वजह है कि इस नदी को दुनियाभर में सबसे छोटी नदी के रूप में जाना जाता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें