फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं धरती की वो सात जगहें, जो देखने में लगती हैं काल्पनिक लेकिन हैं असली

Tue, 02 Jul 2019 07:49 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
धरती की खूबसूरत जगहें - फोटो : Social media
कहते हैं कि दुनिया बहुत खूबसूरत है। धरती पर ऐसी-ऐसी जगहें मौजूद हैं, जिनकी खूबसूरती लोगों का मन मोह लेती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देखने में तो काल्पनिक लगती हैं, लेकिन हैं वास्तविक। 
विज्ञापन

2 of 8
माउंट रोराइमा - फोटो : Social media
वेनेजुएला में स्थित 9,222 फीट ऊंचा माउंट रोराइमा साल के 8 महीने धुंध से घिरा रहता है। यह तीन देशों वेनेजुएला, गुयाना और ब्राजील को जोड़ता है। यह पहाड़ देखने में ऐसा लगता है जैसे इसे किसी ग्राफिक डिजाइनर ने बनाया है। 
विज्ञापन

3 of 8
टनल ऑफ लव - फोटो : Social media
यह है यूक्रेन का 'टनल ऑफ लव', जो इस देश की सबसे रोमांटिक जगहों में से एक है। इसे इतनी खूबसूरती से बनाया गया है कि यह देखने में बिल्कुल काल्पनिक लगता है। 

4 of 8
सालार दे उयुनी - फोटो : Social media
बोलिविया के पोतोसी व ओरूरो में स्थित इस जगह का नाम सालार दे उयुनी है। यह दुनिया का सबसे बड़ा नमक का मैदान है। इसकी खूबसूरती तो देखते ही बनती है। 
विज्ञापन

5 of 8
माउंट ग्रीनेल - फोटो : Social media
यह है अमेरिका को मोंटाना राज्य में स्थित माउंट ग्रीनेल। लाल रंग की ये पहाड़ी अपने आप में अनोखी है। देखने पर ये ऐसी लगती है जैसे पहाड़ी पर आग धधक रही हो। 
विज्ञापन

6 of 8
स्टोन फॉरेस्ट - फोटो : Social media
चीन के युन्नान प्रांत में स्थित यह जंगल पेड़ों की जगह सिर्फ पहाड़ों से बना हुआ है। इसे स्टोन फॉरेस्ट के नाम से जाना जाता है। 270 साल पुराना यह जंगल 349 किलोमीटर तक फैला हुआ है, जिसमें पत्थर की कुछ चोटियां 30 मीटर की ऊंचाई तक फैली हुई हैं। इसमें कुछ पहाड़ की चोटियों की बनावट ऐसी है कि उसे देखने पर ऐसा भ्रम होता है मानो वह पेड़ हों।   
विज्ञापन

7 of 8
क्रिस्टल केव - फोटो : Social media
आइसलैंड के क्रिस्टल केव को सपनों की दुनिया कहें तो गलत नहीं होगा। यह वाकई में इतना खूबसूरत लगता है कि तस्वीर देखने पर लोगों को भ्रम हो जाता है कि यह जगह सच में धरती पर है या कोई पेंटिंग बनाई गई है। 
विज्ञापन

8 of 8
पिंक लेक - फोटो : Social media
उत्तरी पश्चिमी अफ्रीका में केप वर्ट पेनिनसुला ऑफ सेनेगल के पास एक मैदान और समुद्र के बीच स्थित है पिंक लेक, जिसका नाम है लेक रेतबा। इस झील का पानी गुलाबी रंग का है। इसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें