फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीबोगरीब कानूनः कहीं किस करना, कहीं अंडरवियर से गाड़ी साफ करना तो कहीं बगैर नहाए सोना है गैरकानूनी

Mon, 13 May 2019 11:58 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
अजीबोगरीब कानून
ब्रूनेई के सुल्तान हसनल बोल्कियाह ने हाल ही में सख्त इस्लामिक कानून लागू किया था, जिसके तहत गे सेक्स के दोषी पाए जाने वाले शख्स को मौत की सजा के प्रावधान की घोषणा की गई थी। मौत की सजा फांसी के जरिए नहीं बल्कि दोषी व्यक्ति को अंतिम सांस तक पत्थरों से मारकर देने की घोषणा की गई थी। हालांकि अंतरराष्ट्रीय दबाव और चौतरफा आलोचना के चलते सुल्तान ने इस अजीबोगरीब कानून पर रोक लगा दिया। आज हम आपको कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब कानून के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आपका भी दिमाग चकरा जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo
इंग्लैंड के मैसाच्यूट्स में एक ऐसी जगह है, जहां रात में बगैर नहाए बिस्तर पर जाना गैरकानूनी है। अगर पकड़े गए तो जेल और जुर्माना हो सकता है। हैरानी की बात तो ये है कि यहां रविवार के दिन नहाना गैरकानूनी है। 
विज्ञापन

3 of 12
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Social Media
आमतौर पर लोग गाड़ियों को साफ करने के लिए पुराने कपड़ों या कटे-फटे अंडरवियर का इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को में ऐसा कानून है कि यहां गाड़ियां साफ करने के लिए लोग अंडरवियर का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। अगर ऐसा करते कोई पाया गया तो उसपर जुर्माना लगाया जा सकता है या जेल हो सकती है। 

4 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo
स्विट्जरलैंड में कानून है कि रात 10 बजे के बाद कोई भी व्यक्ति किसी भी अपार्टमेंट की बिल्डिंग में फ्लश का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। यहां की सरकार का मानना है कि रात में ऐसा करने से ध्वनि प्रदूषण होता है। 
विज्ञापन

5 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
इटली के मिलान शहर में ऐसा अजीबोगरीब कानून है कि नहीं हंसने पर आपके ऊपर जुर्माना लग सकता है। यहां के लोगों को हर वक्त मुस्कुराते रहना जरूरी है। हालांकि कुछ मामलों में लोगों को इस कानून में छूट मिली हुई है, जैसे कि अस्पताल जाने और अंतिम संस्कार में उपस्थित होने पर। 
विज्ञापन

6 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर में कोई भी आम इंसान बिजली का बल्ब नहीं बदल सकता। इसके लिए आपको सरकार द्वारा सर्टिफाइड इलेक्ट्रिशियन बुलाना पड़ेगा। इस नियम का उल्लंघन करने पर आपके ऊपर जुर्माना लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन

7 of 12
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Pixabay
थाईलैंड में बिना अंडरवियर पहने घर से बाहर निकलना अपराध माना जाता है। इसके अलावा यहां कोई भी व्यक्ति बिना शर्ट पहने मोटरसाइकिल या कार चलाते दिख गया, तो उसे 500 रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

8 of 12
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Social Media
ब्रिटेन में रेलवे स्टेशन पर लड़के-लड़कियों के किस करने पर पाबंदी है। दरअसल, यह कानून इसलिए बनाया गया, ताकि ट्रेन को लेट होने से बचाया जा सके। 

9 of 12
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Flickr
अमेरिका के ओक्लोहामा में किसी भी कुत्ते को गंदे मुंह बनाकर चिढ़ाना अपराध की श्रेणी में आता है। इसके लिए आपको जेल की सजा भी हो सकती है। 

10 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo
डेनमार्क में जेलों में बंद अपराधी अगर जेल से भागने की कोशिश करते हैं तो उसे अपराध नहीं माना जाता है। अगर वो भागते वक्त पकड़े गए तो बिना किसी अन्य सजा के उन्हें वापस उसी जेल में डाल दिया जाता है। 

11 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo
अमेरिका के वेरमॉन्ट में एक कानून के मुताबिक, यहां अगर किसी महिला को नकली दांत लगवाना है, तो इसके लिए उसे अपने पति से लिखित में इजाजत लेनी पड़ती है। 
विज्ञापन

12 of 12
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Flickr
आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि बच्चे अगर छोटे हों तो लोग उन्हें एक ही बाथटब में नहला देते हैं, लेकिन अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक ही टब में दो बच्चों को नहलाना गैरकानूनी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें