फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आई 'दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला' की सच्चाई, लोग समझते हैं सऊदी अरब की रानी

Mon, 28 Jan 2019 03:09 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shaima al hammadi - फोटो : Social media
इंटरनेट पर आपने ऐसी कई पोस्ट और तस्वीरें देखी होंगी, जिसे बिना कुछ सोचे-समझे आपने आगे शेयर कर दिया होगा। आमतौर पर लोग ऐसा ही करते हैं, बजाए उसकी सच्चाई जानने के। इस लड़की की तस्वीर भी आपने सोशल मीडिया पर कई बार देखी होगी। इसे 'दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला' भी बताया जाता है। कई लोग इस महिला को सऊदी अरब की रानी बताते हैं, जबकि हकीकत कुछ और ही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Shaima al hammadi - फोटो : Twitter
सोशल मीडिया पर कई लोग इस महिला का नाम फातिमा कुलसुम जोहर गोदाबरी बताते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि कई न्यूज साइट्स ने भी इस महिला की सच्चाई जाने बिना इसे सऊदी शेख अव्दी अल मोहम्मद की पत्नी बता दिया है। लेकिन हम आपको बता दें कि ये सारी बातें बिल्कुल झूठ हैं। इंटरनेट सेंशेशन बन चुकी इस लड़की की फोटो की सच्चाई कुछ और ही है। 
विज्ञापन

3 of 5
Shaima al hammadi - फोटो : Twitter
सोशल मीडिया पर आए दिन शाएमा की तस्वीरें लोग शेयर करते हैं और कोई उन्हें ओमान के सुल्तान की बहू कहता है तो कोई उन्हें सऊदी शेख की बीवी समझता है, लेकिन किसी ने हकीकत जानने की कोशिश नहीं की। 

4 of 5
Shaima al hammadi - फोटो : Twitter
असल में इस महिला का नाम शाएमा अल-हम्मादी है। ओमान की रहने वाली शाएमा शादीशुदा तो हैं, लेकिन न तो वो किसी सऊदी शेख की पत्नी हैं और न ही सऊदी अरब की रानी हैं बल्कि वो एक फेमस टीवी होस्ट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shaima al hammadi - फोटो : Twitter
शाएमा फिलहाल कतर के एक न्यूज चैनल में एंकरिंग करती हैं। उन्होंने ओमान के सरकारी चैनल 'सल्तनत ऑफ ओमान टीवी' पर सबसे पहले शो होस्ट किया था। शाएमा सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें