इंटरनेट पर आपने ऐसी कई पोस्ट और तस्वीरें देखी होंगी, जिसे बिना कुछ सोचे-समझे आपने आगे शेयर कर दिया होगा। आमतौर पर लोग ऐसा ही करते हैं, बजाए उसकी सच्चाई जानने के। इस लड़की की तस्वीर भी आपने सोशल मीडिया पर कई बार देखी होगी। इसे 'दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला' भी बताया जाता है। कई लोग इस महिला को सऊदी अरब की रानी बताते हैं, जबकि हकीकत कुछ और ही है।