फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

340 साल पहले बना था दुनिया का पहला डाइविंग सूट, अनोखा है इतिहास

Sat, 02 May 2020 10:59 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डाइविंग सूट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
आज हम नदी से लेकर समुद्र के नीचे को दुनिया को बहुत हद तक जान पाए हैं तो उसमें सबसे बड़ा योगदान डाइविंग सूट का है। यह एक ऐसा जरूरी उपकरण है, जिसके जरिए इंसान पानी के अंदर छुपे गहरे राज को भी जान लेता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का पहला डाइविंग सूट कब बना था और उसे किसने बनाया था? तो चलिए डाइविंग सूट के इतिहास के बारे में जान लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पुराना डाइविंग सूट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
दुनिया का पहला डाइविंग सूट बनाने का श्रेय इटली के अविष्कारक अल्फोंसो बोरेली को दिया जाता है। उन्होंने यह आविष्कार वर्ष 1679 में किया था। हालांकि इससे कई साल पहले वर्ष 1617 में ही उन्होंने एक सूट बनाने की कोशिश की थी, लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पाए थे। इसी सूट की खामियों को दूर करके उन्होंने 1679 में दुनिया का पहला डाइविंग सूट बनाया था। 
विज्ञापन

3 of 5
पुराना डाइविंग सूट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
अल्फोंसो बोरेली के बाद और भी कई वैज्ञानिकों ने डाइविंग सूट बनाए। इसमें दो ब्रिटिश वैज्ञानिक भी शामिल थे, जिन्होंने 1710 ईस्वी में दुनिया का पहला प्रेशर प्रूफ डाइविंग सूट बनाया था। खास बात ये है कि उन्होंने इस सूट का परीक्षण अपने ही घर में मौजूद स्विमिंग पूल में किया था। 

4 of 5
पुराना डाइविंग सूट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
ब्रिटेन के ही एक और वैज्ञानिक एंड्रयू बेकर्स भी डाइविंग सूट बनाने वालों की श्रेणी में शामिल हैं। उन्होंने दुनिया का सबसे पहला चमड़े का डाइविंग सूट बनाया था। वर्ष 1774 में उन्होंने मशहूर थेम्स नदी में इसका सफलतापूर्वक परीक्षण किया था। वो इसे पहनकर करीब एक घंटे तक पानी के अंदर रहे थे। बेकर्स के इस डाइविंग सूट की खासियत ये थी कि इसमें सांस लेने और छोड़ने के लिए एक विशेष ट्यूब प्रणाली का इस्तेमाल किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुराना डाइविंग सूट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
दुनिया का पहला एडवांस डाइविंग सूट 19वीं सदी में बनाया गया था। इस अगस्टस सीबे नामक वैज्ञानिक ने बनाया था, जिसमें जॉर्ज एडवर्ड्स नामक एक दूसरे वैज्ञानिक ने भी उनकी मदद की थी। उन्होंने इस सूट को वॉरप्रूफ लेदर (चमड़े) से बनाया था और इसे चमड़े को मशहूर वैज्ञानिक चार्ल्स मैकिनतोश ने बनाया था।   इसके बाद तो कई सारे वैज्ञानिकों ने अपने-अपने तरीके से डाइविंग सूट को विकसित किया और दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें