दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए धन जुटाने के मकसद से अपने उस बल्ले को नीलाम करने का फैसला किया है, जिस बल्ले से 2006 में उन्होंने 175 रन की दमदार पारी खेली थी और दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल किया था।