फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई के दौरान मिली सोने की अंगूठी से खुला 73 साल पुराना राज, सामने आई ये हैरान करने वाली सच्चाई

Sun, 27 Jan 2019 04:48 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Austria gold ring - फोटो : Social media
एक शख्स अपने बगीचे में गड्ढा खोद रहा था कि अचानक उसे खुदाई के दौरान एक सोने की अंगूठी मिली, जिससे एक 73 साल पुराने राज से पर्दा उठ गया। धरती में दफन इस राज के खुलते ही एक ऐसी सच्चाई दुनिया के सामने आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
Austria gold ring - फोटो : Social media
यह घटना कुछ महीने पहले की है। दरअसल, ऑस्ट्रिया के होहेंथर्न शहर में रहने वाले टाइटस फरमिन पिछले साल गर्मियों के दौरान अपने घर के बगीचे में गड्ढा खोद रहे थे। इसी बीच उन्हें जमीन में दबी एक सोने की अंगूठी, विमान का मलबा और कुछ हड्डियां मिलीं। ये देखकर टाइटस बुरी तरह घबरा गए और उन्होंने तत्काल स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन

3 of 5
World war plane - फोटो : Social media
खुदाई में मिली चीजों की जब जांच की गई तो उससे दूसरे विश्व युद्ध से जुड़ा एक सच सामने आ गया। दरअसल, वहां से मिला विमान का मलबा दूसरे विश्व युद्ध के दौरान लापता हुए विमान 24-ब्लैक एविएटर का था। 23 दिसंबर, 1944 को यह विमान एक गुप्त मिशन पर निकला था, लेकिन अचानक वो लापता हो गया था।  

4 of 5
Lawrence E. Dickson - फोटो : Social media
24-ब्लैक एविएटर विमान में दो पायलट सवार थे। हैरानी की बात तो ये है कि उस समय इस विमान का न तो मलबा मिला था और न ही दोनों पायलटों का ही कोई पता चल सका था। बाद में खुदाई के दौरान मिली हड्डियों का डीएनए टेस्ट कराया गया, जिसमें खुलासा हुआ कि वो अवशेष पायलट लॉरेंस ई डिक्सन के थे। इसके अलावा वहां से मिली सोने की अंगूठी भी उन्हीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Austria gold ring - फोटो : Social media
सच्चाई सामने के बाद रक्षा विभाग ने अंगूठी को लॉरेंस ई डिक्सन की बेटी मार्ला एल एंड्रयू को सौंप दिया। आपको बता दें कि उस समय मार्ला की उम्र 76 साल थी। अंगूठी मिलने के बाद पायलट लॉरेंस ई डिक्सन की बेटी ने कहा कि 18 कैरेट सोने की यह अंगूठी मेरे लिए जीवन का सबसे बड़ा खजाना है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें