World Shortest Flight Journey: यात्रा के लिए हवाई जहाज आधुनिक विज्ञान की एक तकनीक है जिसने पूरी मनुष्य सभ्यता के इतिहास को विकास के सबसे उच्चतम शिखर पर पहुंचा दिया है। हवाई यात्रा की मदद से लंबी दूरी को भी बहुत कम समय में तय किया जा सकता है। हवाई यात्रा की खास बात यह है कि इसके इस्तेमाल के लिए आपको किसी रास्ते या पुल की जरूरत नहीं होती है। यही कारण है कि हवाई यात्रा की मदद से उन द्वीपों की भी आसानी से यात्रा की जा सकती है जो चारों तरफ से पानी से घिरे हैं। खैर, क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा कितनी दूरी की होगी? दरअसल, विश्व की सबसे छोटी हवाई यात्रा महज 2.7 किलोमीटर की है, जिसे तय करने में मात्र 80 सेकंड यानी डेढ़ मिनट लगते हैं। इस कीर्तिमान को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।