दुनिया में ऐसे कई होटल हैं, जो किसी अनोखे से कम नहीं हैं। एक ऐसा ही अनोखा होटल है चीन में, जो येलो माउंटेंस पर स्थित है। इस होटल तक पहुंचने के लिए लोगों को 60 हजार सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : mostuniquehotels.com
इस फोर स्टार होटल का नाम है जेड स्क्रीन होटल। यह होटल 1830 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ऊपर पहुंचने पर हंगशन माउंटेन रेंज का सुंदर नजारा देखने को मिलता है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : cntraveler.com
यह दुनिया का एकमात्र ऐसा होटल है, जहां आप इतनी ऊंचाई तक सीढ़ियां चढ़कर जा सकते हैं। इस होटल में सभी तरह की लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं, जिसमें स्पा और स्विमिंग पूल भी है।
4 of 5
- फोटो : earthTripper
इस होटल तक पहुंचने के लिए अगर कोई सीढ़ियां न चढ़ना चाहे तो कुली उन्हें कुर्सी पर बैठाकर भी ले जा सकते हैं। पर्यटकों के लिए केबल कार का विकल्प भी यहां मौजूद है।
इस होटल में 65 सुइट्स (कमरों का सैट) और कमरे हैं, जो पूरी तरह वाई-फाई से लैस हैं। हालांकि इस होटल तक सामान पहुंचाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्हें अपने कंधों पर सामान लेकर ऊपर तक सीढ़ियां चढ़कर जाना पड़ता है।