Haunted Places: दुनिया में कई खूबसूरत जगहें हैं जो लोगों के मन को मोह लेती हैं। इन जगहों में कई बेहद रहस्यमयी हैं जिनकी कहानियां डरावनी हैं। इन स्थानों को हॉरर प्लेस या हॉन्टेड जगह कहा जाता है। वर्तमान समय में लोग भूत-प्रेत की कहानियों पर कम यकीन करते हैं। दुनिया में कई ऐसी जगहे हैं जो बेहद डरावानी हैं। आइए दुनिया की सबसे भूतिहा जगहों के बारे में बताते हैं जिनके बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
पोवेग्लिया द्वीप
इटली का वेनिस शहर दुनिया की खूबसूरत जगहों मे से एक है। यहां पर स्थित पोवेग्लिया द्वीप जितना खूबसूरत है उतना भूतिया भी है। वेनिस और लीडो के बीच यह भूतिया द्वीप मौजूद है। बताया जाता है कि 20वीं शताब्दी में इस जगह पर बुबोनिक प्लेग से पीड़ित लोगों को क्वारंटाइन किया गया था। इसके बाद साल 1920 में मेंटल असाइलम के तौर पर इसका इस्तेमाल किया गया था। कई पैरानॉर्मल शो में इस द्वीप को दिखाया गया है। इस द्वीप को तकनीकी चीजों की वजह से जनता के लिए बंद किया गया है।