फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर की कस्टमाइज्ड कार ने जीता लोगों का दिल, पहली बार कराया मॉडिफिकेशन

Fri, 29 Mar 2019 06:20 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sachin tendulkar bmw i8

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकार के पास वैसे तो एक से बढ़ कर एक कई शानदार कारें हैं, लेकिन उनके कलेक्शन में ज्यादातर कारें BMW हैं। उनके गैराज में BMW 7-Series, BMW M3, BMW M4 और बेहद शानदार BMW i8 जैसे स्पोर्ट्सकार है।

 
विज्ञापन

ऑरिजनल BMW i8 सफेद और ब्लू रंग

2 of 6
sachin tendulkar with bmw i8-1

बात करते हैं स्पोर्ट्स कार BMW i8 की। सचिन को यह कार बेहद पसंद है और मुंबई की सड़कों पर वीकेंड पर अक्सर दिखाई पड़ जाती है। सचिन की यह BMW i8 सफेद और ब्लू रंग में है, लेकिन सचिन ने इस कार के थीम कलर को ही बदलवा दिया है। सचिन की यह कार अब रेड और ब्लू रंग में दिखेगी।

 
विज्ञापन

डीसी डिजाइंस से कराया मॉडिफाई

3 of 6
sachin tendulkar bmw i8 red

हाल ही में सचिन ने अपनी BMW i8 में कई बड़े बदलाव किए हैं। जिसके बाद उनकी BMW i8 रेगुलर मॉडल से बिल्कुल बदल गई है। सचिन ने BMW i8 को पॉपुलर कार डिजाइनर डीसी डिजाइंस से मॉडिफाई कराया है। डीजी डिजाइंस के देशभर में कई शहरों में मॉडिफिकेशन गैराज हैं।

 

मॉडिफाई BMW i8 में कस्टम मेड ग्रिल

4 of 6
Sachin BMW i8 Front

अपने ऑरिजनल लुक में BMW i8 बेहद शानदार दिखती है, लेकिन नए बदलाव होने के बाद यह एकदम यूनीक बन गई है। सचिन की मॉडिफाई BMW i8 में कस्टम मेड ग्रिल लगी है, जिससे कार का लुक ही बदल गया है। वहीं फ्रंट बंपर में भी बदलाव है और उसमें नए बड़े एयर डैम लगाए गए हैं।     

 
विज्ञापन

सचिन ने पहली बार कराया मॉडिफिकेशन

5 of 6
sachin BMW i8 rear

वहीं डीजी डिजाइंस ने सचिन की BMW i8 कार के पिछले हिस्से को भी रीडिजाइन किया है। उसमें नया कस्टमाइज्ड बंपर लगाया गया है, जिससे लुक एग्रीसिव हुआ है। साथ ही, नए बंपर पर लगे वेंटेड पैनल्स से बॉडी चौड़ी दिखाई दे रही है। सचिन ने पहली बार अपनी किसी कार को रीडिजाइन करवाया है।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

4.4 सेकेंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार

6 of 6
sachin tendulkar bmw i8 modified

जर्मन ब्रांड BMW i8 पहली हाइब्रिड स्पोर्ट्स कार है, जिसमें इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 3 सिलेंडर पेट्रोल लगा है, जो 231 बीएचपी की पावर और 321 एनएम का टार्क देता है। वहीं इलेक्ट्रिक मोटर 131 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टार्क देती है। वहीं दोनों को मिला कर BMW i8 362 बीएचपी की पावर और 570 एनएम का टार्क देती है। BMW i8 मात्र 4.4 सेकेंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें