फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hottest Place in World: ये हैं दुनिया की सबसे ज्यादा गर्म जगहें, जहां पर कुछ ही घंटों में हो सकती है मौत

Tue, 19 Apr 2022 04:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ये हैं दुनिया की सबसे ज्यादा गर्म जगहें - फोटो : Pixabay
 Hottest Place in World:  दुनिया के कई इलाकों में इस समय प्रचंड गर्मी पड़ रही है। भारत की बात करें, तो यहां राजस्थान का श्रीगंगानगर सबसे ज्यादा गर्म रहता है, लेकिन इस साल उत्तर प्रदेश के शहर वाराणसी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। वाराणसी कल यानी सोमवार को देश का सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। वाराणसी में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य तापमान से 5.4 डिग्री सेल्सियस था। यह हैरान करने वाला है। आइए जानते हैं दुनिया की उन जगहों के बारे में जो सबसे अधिक गर्म रहती हैं। ये जगहें इतनी गर्म होती हैं कि यहां पर 10 मिनट में इंसान बीमार पड़ सकता है या कुछ घंटे में ही उसकी मौत हो सकती है।

डेथ वैली, कैलिफोर्निया (Death Valley, California) 

धरती पर दुनिया की सबसे ज्यादा गर्म जगहों में कैलिफोर्निया की डेथ वैली शामिल है। यहां पर तापमान बहुत अधिक रहता है। 10 जुलाई 1913 में यहां का अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड बना था। उस समय डेथ वैली के फरनेस क्रीक नाम के स्थान पर अधिकतम तापमान 56.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। फिलहाल यहां पर 37 से 40 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया जा रहा है। यहां पर गर्मी की कई वजहें हैं जिनमें सूरज की गर्मी, घाटी में गर्म हवाओं का फंस जाना शामिल है। इसके अलावा आसपास रेगिस्तान मौजूद हैं जहां से गर्म हवाएं आती हैं। यहां के जलीय स्रोतों से ह्यूमिडिटी निकलती है। इन्हीं वजहों से डेथ वैली में जानलेवा गर्मी पड़ती है। 
विज्ञापन

2 of 7
ये हैं दुनिया की सबसे ज्यादा गर्म जगहें - फोटो : Pixabay
फ्लेमिंग माउंटेन, चीन (Flaming Mountain, China) 

चीन का फ्लेमिंग माउंटेन टकलामाकेन रेगिस्तान के उत्तरी इलाके में है। शिनजियांग प्रांत के तियान शान में लाल सैंडस्टोन्स की पहाड़ियां स्थित हैं जिन्हें फ्लेमिंग माउंटेंस या हुओयान माउंटेंस भी कहा जाता है। इस पहाड़ की लंबाई 100 किलोमीटर और चौड़ाई 5 से 10 किलोमीटर है। इस इलाके में गर्मी के दिनों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। बताया जाता है कि साल 2008 में इस इलाके में 66.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन

3 of 7
ये हैं दुनिया की सबसे ज्यादा गर्म जगहें - फोटो : Pixabay

लुट रेगिस्तान, ईरान (Lut Desert, Iran) 

यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल दश्त-ए-लुट नाम से प्रसिद्ध यह जगह दुनिया का 34वां सबसे बड़ा रेगिस्तान है। इस रेगिस्तान की लंबाई 480 किमी और चौड़ाई 320 किमी है। इसमें न कोई पौधे हैं और न ही जीव जंतु। नासा ने एक्वा सैटेलाइट से इस रेगिस्तान की सतह का तापमान साल 2003 से 2010 तक मापा था। इस दौरान यहां का तापमान 70.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

4 of 7
ये हैं दुनिया की सबसे ज्यादा गर्म जगहें - फोटो : Pixabay
सहारा रेगिस्तान, अफ्रीका (Sahara Desert, Africa) 

दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में अफ्रीका का यह रेगिस्तान शामिल है। यहां पर औसत तापमान 35 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। सालभर में 100 मिलिमीटर से कम यहां पर बारिश होती है जो कि न के बराबर है। सहारा रेगिस्तान में अधिकतम तापमान 58 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया जबकि सतह का तापमान 76 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। यह दुनिया का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान है।
विज्ञापन

5 of 7
ये हैं दुनिया की सबसे ज्यादा गर्म जगहें - फोटो : Pixabay
ल अजीजिया, लीबिया (El Azizia, Libya)
 
लीबिया के उत्तर-पश्चिम इलाके में ल अजीजिया स्थित है जो जाफरा जिले में स्थित एक छोटा सा कस्बा है। यह इलाका गर्मी के लिए जाना जाता है। आमतौर पर यहां का उच्चतम तापमान 35 से 40 के बीच दर्ज किया जाता है, लेकिन 13 सितंबर 1922 में 58 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ था। हालांकि बाद में विश्व मौसम संगठन (WMO) ने साल 2012 में इसको गलत बताया था, क्योंकि उस समय तापमान मापने की सुविधा इस इलाके में नहीं थी। हालांकि इस इलाके में गर्मी अधिक पड़ती है। 
विज्ञापन

6 of 7
ये हैं दुनिया की सबसे ज्यादा गर्म जगहें - फोटो : iStock
सोनोरन रेगिस्तान, अमेरिका (Sonoran Desert, US) 

यह रेगिस्तान अमेरिका से उत्तरी मेक्सिको तक फैला हुआ है। यहां पर जानलेवा गर्मी पड़ती है। इसके अलावा यहां कैक्टस के पौधे उगे हैं जो बेहद खतरनाक हैं। यह रेगिस्तान एरिजोना प्रांत में स्थित है जहां कुछ दुर्लभ जगुआर देखे जाते हैं। यहां का औसत तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ये हैं दुनिया की सबसे ज्यादा गर्म जगहें - फोटो : iStock
डलोल, इथियोपिया (Dallol, Ethiopia)

डलोल एक छोटा गांव है जो इथियोपिया के उत्तरी इलाके में स्थित है। पूरे साल यहां का तापमान गर्म रहता है। इस इलाके में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। माना जाता है कि यह रिहायशी इलाके वाला सबसे गर्म इलाका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें