दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कें
- फोटो : Adobe Stock
जोजी ला पास
भारत का जोजी ला पास हाइवे दुनिया की बेहद खतरनाक सड़कों में शामिल है। यह सड़क पहाड़ी पर बनी हुई है, जो कश्मीर से लद्दाख के बीच रास्ते में है। इस सड़क पर धूल भरी तेज हवाएं चलती हैं जिसकी वजह से ड्राइव करना बेहद खतरनाक साबित होता है। बर्फबारी के दौरान इस रास्ते के बंद होने का खतरा भी रहता है। इस सड़क से लगातार लोगों का आना-जाना लगा रहता है। 3,528 ऊंची पहाड़ी पर बनी यह सड़क करीब 9 किलोमीटर लंबी है।