Campbell Couple
- फोटो : The Senior Nomads Instagram
सवाल है कि जो कैंपबेल दंपति कर रही है, वैसा कितने लोग कर सकते हैं। इसका जवाब ख़ुद माइकल देते हैं, "नहीं, सभी लोग यह नहीं कर सकते। इसके लिए पैसे चाहिए, बचत चाहिए और एक योजना चाहिए।" "जिनके पास पैसे हैं उन्हें पहले यह तय करना होगा कि वे ऐसा कर सकते हैं। हो सकता है कि वे बहुत लंबे समय तक यह ना कर पाएं। लेकिन बजट हो तो वे सफर करने का कोई तरीका निकाल सकते हैं या वे अभी जितना सफर कर रहे होंगे, उससे ज्यादा सफर कर सकते हैं।"