फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व के सात अजूबों में से एक है सबसे ऊंचाई पर बसा रहस्मयी शहर

Thu, 13 Dec 2018 06:20 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दुनिया के अजूबों की बात करते हैं तो भारत के ताजमहल का नाम जरूर जुबान पर आ जाता है। लेकिन एक अजूबा ऐसा भी है जो 500 साल पुराना तो है ही लेकिन इतने खूबसूरत अजूबे के विषय में कम लोग जानते हैं। जी हां दुनिया में एक ऐसा ही शहर बसाया गया जो ना केवल रहस्यमयी था बल्कि अपने अापमें इतनी ऊंचाई पर बसे शहर के रूप में चमत्कार भी है।
 
विज्ञापन

2 of 6
माचू-पिच्चू अाज दुनिया के 7 अजूबों में शामिल किया जाता है। माचू-पिच्चू का निर्माण 1430 ई. के आसपास इंकाओं ने शासकों के आधिकारिक स्थल के रूप में शुरू किया था।  हालांकि बाद में इसके लगभग सौ साल बाद, जब इंकाओं पर स्पेनियों ने विजय प्राप्त कर ली तो इसे यूं ही छोड़ दिया गया था। 
विज्ञापन

3 of 6
machu
दक्षिण अमेरिका के पेरू में स्िथत माचू-पिच्चू दुनिया के सात आश्चर्यों में से एक है और यह इंका सभ्यता के आखिरी बची निशानियों में से एक है। 

4 of 6
जानकार के अनुसार इसे अक्सर “इंकाओं का खोया शहर “ भी कहा जाता है। माचू-पिच्चू इंका साम्राज्य के सबसे परिचित प्रतीकों में से एक है। 7 जुलाई 2007 को माचू पिच्चू को विश्व के सात नए आश्चर्यों में से एक घोषित किया गया। 
विज्ञापन

5 of 6
machu
यह समुद्र तल से 2,430 मीटर की ऊंचाई पर उरुबाम्बा घाटी, ऊपर एक पहाड़ पर स्थित है। यहीं पर उरुबाम्बा नदी बहती भी है.माचू-पिच्चू को 1981 में पेरू का एक ऐतिहासिक देवालय घोषित किया गया और 1983 में इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल की दर्जा दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
machu
इसके प्राथमिक भवनों में इंतीहुआताना (सूर्य का मंदिर) और तीन खिड़कियों वाला कक्ष प्रमुख हैं। पुरातत्वविदों के अनुसार यह भवन माचू पिच्चू के पवित्र जिले में स्थित हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें