फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

102 साल की महिला ने 14,000 फुट की ऊंचाई पर किया ऐसा कारनामा, देखकर युवाओं के भी छूटे पसीने

Thu, 13 Dec 2018 03:23 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Irene O'shea - फोटो : Social Media
कहते हैं कि दुनिया में कुछ नया और अलग करने के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती है। ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली 102 साल की एक महिला ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है, जिसे करने में युवाओं के भी पसीने छूट जाते हैं। इस कारनामे के बाद पूरी दुनिया में इस महिला की वाहवाही हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Irene O'shea - फोटो : Social Media
दरअसल, दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली इरेने ओशिया ने साहसिक कदम उठाते हुए 14 हजार फुट की ऊंचाई से छलांग लगाई है। इसी के साथ वो दुनिया की सबसे अधिक उम्र की महिला स्काई डाइवर बन गई हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Irene O'shea - फोटो : Social Media
इरेने का कहना है कि उन्हें इतनी ऊंचाई पर 220 किमी. की रफ्तार से डाइव करने में कोई परेशानी नहीं हुई, बल्कि उन्हें ये बिल्कुल सामान्य लगा। उन्होंने कहा कि आसामान बिल्कुल साफ था और मौसम भी अच्छा था, लेकिन बहुत ठंड थी।

4 of 5
Irene O'shea - फोटो : Social Media
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब इरेने ने स्काई डाइविंग की हो। इससे पहले इरेने ने अपने 100वें जन्मदिन पर भी स्काई डाइविंग की थी। तब उन्होंने ऐसा कारनामा पहली बार किया था। आयोजकों का दावा है कि 102 साल और 194 दिन की उम्र में उनकी यह डाइव एकदम सफल रही और उन्होंने अपना नाम विश्व रिकॉर्ड के लिए दर्ज करा लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Stephen Hawking
दरअसल, इरेने ने मोटार न्यूरॉन नामक खतरनाक बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ये कारनामा किया। उनकी बेटी को भी यही बीमारी थी। बता दें कि विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग को भी यही बीमारी थी। ये बीमारी लाइलाज होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें