फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस रहस्यमयी जगह के बारे में आजतक नहीं जान पाया कोई, यहां आते ही विमान अचानक हो जाते हैं गायब

Sat, 01 Dec 2018 01:44 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Bermuda triangle - फोटो : social media
अब तक तो यही माना जाता था कि धरती पर अगर कोई सबसे खतरनाक जगह है तो वो बरमूडा ट्राएंगल और एरिया-51 है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बरमूडा ट्राएंगल से भी ज्यादा खतरनाक माना जाता है। ये जगह अमेरिका के नेवाडा में है, जिसे नेवाडा ट्राएंगल के नाम से भी जाना जाने लगा है। 
विज्ञापन

2 of 8
Nevada triangle plane crash - फोटो : social media
बरमूडा ट्राएंगल की तरह ही नेवाडा ट्राएंगल में भी रहस्यमयी घटनाएं घटती हैं। कहा जाता है कि ये जगह इतनी खतरनाक है कि यहां से गुजरने वाला कोई भी विमान आज तक लौटकर वापस नहीं गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 60 सालों में यहां 2 हजार से भी अधिक विमान क्रैश हुए हैं और सैकड़ों पायलट कभी जिंदा नहीं लौटे। 
विज्ञापन

3 of 8
Nevada triangle - फोटो : social media
कहते हैं कि नेवाडा ट्राएंगल में कोई ऐसी रहस्यमयी शक्ति है जो विमानों को अपनी ओर खींच लेती है, जिसके कारण वो क्रैश हो जाते हैं। अब वो कौन सी शक्ति है, ये अभी तक वैज्ञानिकों के लिए रहस्य ही बना हुआ है। 

4 of 8
Area 51 - फोटो : Seeker
एरिया-51 में भी कुछ ऐसा ही होता है। कहा जाता है कि यहां या तो कोई गुरुत्वाकर्षण शक्ति है जो विमानों को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है या इस जगह पर एलियंस हो सकते हैं। हालांकि कुछ लोगों का ये भी मानना है कि एरिया-51 में अमेरिका का टॉप सीक्रेट मिलिट्री बेस है, जहां एलियंस को रखा जाता है और उनपर रिसर्च किया जाता है।  
विज्ञापन

5 of 8
Nevada triangle plane crash - फोटो : social media
क्षेत्रफल के हिसाब से देखें तो नेवाडा ट्राएंगल काफी बड़ा इलाका है और इसी इलाके में लास वेगास, योसेमाइट नेशनल पार्क और एरिया-51 भी आता है। इस इलाके में जिस तरह भारी तादाद में विमान क्रैश हुए हैं, यही वजह है कि लोग एलियंस के अस्तित्व की बातें मानने लगे हैं। उनका कहना है कि अमेरिका ने एलियंस के साथ जिस तरह से छेड़छाड़ की है, ये उसी का नतीजा है। 
विज्ञापन

6 of 8
Steve fossett - फोटो : Chicago Tribune
25 हजार वर्ग मील में फैले नेवाडा ट्राएंगल में 11 साल पहले घटी एक घटना की पहेली आज भी अनसुलझी ही है। अमेरिका के अरबपति कारोबारी स्टीव फॉसेट का विमान 3 सितंबर, 2007 को अचानक लापता हो गया था और उसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन

7 of 8
Nevada triangle plane crash - फोटो : social media
सबसे हैरानी की बात तो ये है कि स्टीव को विमान उड़ाने का लंबा अनुभव था। उनके नाम 100 से भी ज्यादा रिकॉर्ड थे। हालांकि साल 2008 में वैज्ञानिकों और रेस्क्यू टीम को अन्य विमान हादसों वाली जगहों पर स्टीव का आईकार्ड, विमान के अवशेष और कुछ हड्डियां मिली थीं। बाद में जांच में पता चला कि वो हड्डियां स्टीव की ही थीं। 
विज्ञापन

8 of 8
Nevada triangle - फोटो : Adventure Rider
कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि नेवाडा ट्राएंगल में विमान हादसे एलियंस की वजह से नहीं, बल्कि एयर प्रेशर की वजह से होते होंगे। उनका मानना है कि यहां विमान पहाड़ों के ऊपर से उड़ते हैं, लेकिन फिर अचानक ही रेगिस्तान जैसी जमीन आ जाती है। इस कारण पायलट यहां के एयर प्रेशर को समझ नहीं पाते और विमान क्रैश हो जाते होंगे। हालांकि ये सिर्फ उनका अंदाजा है। इसे अभी तक साबित नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें