फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी दुनिया में सच में मौजूद हैं ये आठ आश्चर्य, नहीं जा पा रहे हैं तो देख ही लो

Sun, 29 Apr 2018 12:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : wonderslist.com
बचपन में आपने अपनी नानी-दादी से परियों की कहानी तो जरूर सुनी होगी, काल्पनिक कहानी में आपने परिस्तान सहित खूबसरत स्थानों की भी कल्पना होगी। शायद आप यकीन न मानें लेकिन आपकी खूबसूरत कल्पना के स्थान इस दुनिया में ही मौजूद हैं। दुनिया में कुछ ऐसी जगह हैं जिसे आप कल्पना कह सकते हैं लेकिन यह हकीकत में हैं। 

देखें तस्वीरें,..कल्पना सी लगनी वाली हकीकत की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : wonderslist.com
सालर दी यूनी, बोलीविया- दुनिया की सबसे आकर्षित करने वाली जगहों में और लुभावने स्थलों में से एक है सालर दी यूनी। यह जगह बोलीविया में है और यह 10,582 वर्ग किलोमीटर में फैली है। लग रहा है ना की आप कल्पना में हैं।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : wonderslist.com
माउंट ग्रिननेल- यह खूबसूरत पहाड़ की चोटी अमेरिका के मोंटाना ग्लेशियर नेशनल पार्क में स्थित है। यह पहाड़ ऐसा लग रहा है जैसे सूरज इसी के ऊपर से निकल रहा है।

4 of 9
- फोटो : wonderslist.com
टनल ऑफ लव- टनल ऑफ लव के नाम से मशहूर यह सुरंग क्लेविन यूक्रेन में  है। यह यूक्रेन में कपल की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। वसंत के मौसम में कपल यहां काफी संख्या में आते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : wonderslist.com
 माउंट रोरेमा, वेनेजुएला- स्वर्ग सा दिखने वाले यह नजारा माउंट रोरेमा का है यह स्थान वेनेजुएला में है। माउंट रोरेमा में तीन देश वेनेजुएला, ब्राजील, और गुआना की सीमाएं भी जुड़ती हैं।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : wonderslist.com
जेंहंगई, चीन- रंग बिरंगी यह चट्टानें ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने पेंट की हैं मगर ऐसा है नहीं यह दिलकश रंग बिरंगी चट्टानें चीन के जेंहंगई काउंटी में हैं।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : wonderslist.com
लेक रेतबा, सेनेगल- यह झील किसी आइस्क्रीम की क्रीम की तरह लग रही है। गुलाबी पानी की यह झील लेक रेतबा गुलाबे रंग के कारण लोगों को आकर्षित करती है। और आपको भी यह किसी कल्पना से कम नहीं लग रही होगी।

8 of 9
- फोटो : wonderslist.com
लेपलैंड, फिंलैंड- दक्षिण लेपलैंड का रिसितुंतुरी नेशनल पार्क क्राउन स्नो के लिए जाना जाता है। यहां पर बर्फ के ताज होते हैं और खास बात यह है कि इस क्षेत्र में आपको अद्वितीय प्रकृति का अहसास होगा।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : wonderslist.com
क्रस्टिल केव- स्केफटाफेल, आइसलैंड- क्रिस्टिल की यह गुफा स्केफटाफेल के नेशनल पार्क में है और यह गुफा एक ख्वाब तो लगता ही है लेकिन यहां पर आप प्रकृति की खूबसूरती को देख सकते हैं। आपको दुनिया की इन खूबसूरत जगहों को देखकर लगा ना  जैसे आप कल्पना में हों।


Published by MD AKRAM
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें