सोशल मीडिया पर इश्क फरमाना घातक हो सकता है। जिसे आप सिद्दत से चाहते हों, उसे पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हों, अगर उसके बारे में पता चले वो है ही नहीं तो कैसा महसूस करेंगे? कुछ इसी तरह सोशल मीडिया पर ठगी का शिकार हुआ है एक भोला लड़का।
इतना ही नहीं, इस लड़की से शादी करने के लिए उसने दूसरे प्रपोजल्स भी ठुकरा दिए थे। अगली स्लाइड में जानिए क्या हुआ था।
विज्ञापन
2 of 5
m
फेसबुक पर भारतीय मूल का लड़का, एक अमेरिकन लड़की के प्यार में डूब गया। जिस लड़की पर अपनी जान छिड़क रहा था उस लड़की के बारे में जब चौंकाने वाली सच्चाई का पता चला तो वो हैरान रह गया। उसे कुछ नहीं सूझा कि आगे क्या करे।
अगली स्लाइड में जानिए लड़की थी कौन।
विज्ञापन
3 of 5
लड़के की फेसबुक पर 'Carrol Brown' नाम की लड़की से बात होती थी। बातों का सिलसिला चल निकला और ये युवक Carrol से प्यार करने लगा। वो उसका इतना दीवाना हो गया कि उसने इस दौरान आए सभी प्रपोजल ठुकरा दिए।
Carrol की मांग थी कि अगर वो उससे शादी करना चाहता है, तो उसे एक हीरे की अंगूठी खरीदकर दे। लड़का प्यार में इस कदर डूबा हुआ था कि इस मांग को पूरी करने के लिए वो दो-दो नौकरियां करने लगा।
4 of 5
28 साल के इस लड़के को इस बात का जरा भी अंदाज़ा भी नहीं था कि जिस लड़की के लिए वो ये सबकुछ कर रहा है, वो असल में कोई है ही नहीं। तो आखिर में वो था कौन? अगली स्लाइड में जानें।
वो लड़की दरअसल कोई लड़का निकली, किसी और के फोटोज भेज कर उस लड़के को जाल में फंसा रखी थी। जब भी इस लड़के ने उससे मिलने या वीडियो कॉल करने को कहा, उसने बहाना बनाया कि वो बहुत ही शर्मीली हैं।
इस घटना से उन लोगों को सतर्क हो जाना चाहिए, जो खतरे भरी ऑनलाइन दुनिया में लापरवाही से डेटिंग कर रहे हैं...