driver
क्लेक्टर साहब ने अपने काम के घंटों का आकलन करते हुए अपने ड्राइवर के कार्य का जिक्र किया। वे बोले अगर कलेक्टर 16 घंटे काम करता है, तो उसका ड्राइवर दिन में 18 घंटे काम करता है। वह नौकरशाह से पहले उसके घर पहुंचते हैं और उन्हें घर जाने में अक्सर देरी होती है। उन्हें हर वक्त अलर्ट रहना होता है, हमारी जिन्दगी उनके हाथों में होती है। मैं उन्हें उनकी 33 सालों की सेवा के लिए सम्मानित करना चाहता हूं। उनकी अपनी पूरी जिंदगी हमें घर पहुंचाया है, अब ये हमारी बारी है कि हम उन्हें ससम्मान उनके घर पहुंचाएं।