फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious Temple: कहां है नर्क का दरवाजा? पास जाते ही इंसानों की हो जाती है मौत, रहस्य जानकर उड़ जाएंगे होश

Tue, 23 Sep 2025 03:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Mysterious Temple: दुनिया में अभी भी कई जगहें हैं, जो किसी न किसी कारण रहस्यमयी हैं। एक ऐसा ही स्थान तुर्किये में स्थित है। देश के प्राचीन शहर हेरापोलिस में रहस्यमयी मंदिर को नर्क का द्वार कहा जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
कहां है नर्क का दरवाजा? पास जाते ही इंसानों की हो जाती है मौत - फोटो : Adobe Stock
Mysterious Temple: दुनिया में अभी भी कई जगहें हैं, जो किसी न किसी कारण रहस्यमयी हैं। एक ऐसा ही स्थान तुर्किये में स्थित है। देश के प्राचीन शहर हेरापोलिस में रहस्यमयी मंदिर को नर्क का द्वार कहा जाता है। मंदिर के अंदर जाना तो दूर, इसके पास जाने वाले भी कभी लौटकर वापस नहीं आता है। यहां पर कई लोगों की रहस्यमयी मौत हो चुकी है। इसके कारण यहां पर किसी को जाने नहीं दिया जाता है। 

बताया जाता है कि रहस्यमयी मंदिर के संपर्क में आते ही इंसान से लेकर पशु-पक्षियों तक की मौत हो जाती है। यहां पर रहने वाले लोगों के मुताबिक, यहां पर स्थित मंदिर के बाहर एक दरवाजा है, जिसे नरक का दरवाजा कहा जाता है। इसके पास जाते ही इंसान की मोत हो जाती है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस दरवाजे के पास जाने पर इंसान ही नहीं, बल्कि जानवारों की भी मौत हो जाती है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
कहां है नर्क का दरवाजा? पास जाते ही इंसानों की हो जाती है मौत - फोटो : Adobe Stock
रहस्यमयी मंदिर के दरवाजे को 'द गेट ऑफ हेल' यानी नर्क का दरवाजा कहा जाता है। यहां के लोगों के बीच मान्यता है कि ग्रीको-रोमन काल के दौरान इस मंदिर में एक शख्स रहता था, जिसका सिर कलम कर दिया गया था। इसकी वजह का आज तक पता नहीं चला और वह इस मंदिर में अभी भी मौजूद है। इसकी वजह से वह यहां वाले लोगों को मार देता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
कहां है नर्क का दरवाजा? पास जाते ही इंसानों की हो जाती है मौत - फोटो : Adobe Stock
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस मंदिर में ग्रीक देवता रहते हैं। जब वह सांस छोड़ते हैं, तो दरवाजे के पास खड़े लोगों की मौत हो जाती है। इसके अलावा यहां पर कई झरने भी मौजूद हैं जिसमें नहाने से इंसान को रोगों से छुटकारा मिल जाता है। 

Viral News: अपनी मरी मां के साथ बंद था दो साल का बच्चा, खुद को जिंदा रखने के लिए किया ऐसा काम, हो जाएंगे हैरान

4 of 5
कहां है नर्क का दरवाजा? पास जाते ही इंसानों की हो जाती है मौत - फोटो : Adobe Stock
वैज्ञानिकों का क्या है कहना? 

स्थानीय लोगों की मान्यताओं से वैज्ञानिकों की राय अलग है। उनका कहना है कि इस मंदिर के नीचे कार्बन डायऑक्साइड समेत कई जहरीली गैस हैं, जो भारी मात्रा में बाहर निकलती रहती हैं। 
इसके कारण मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों की मौत हो जाती है। 

Viral Video: हीरो बनकर कोबरा को पकड़कर घुमा रहा था पुलिस वाला, तभी फन फैलाए नाग ने डसा, इलाज के बाद भी गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कहां है नर्क का दरवाजा? पास जाते ही इंसानों की हो जाती है मौत - फोटो : Adobe Stock
वैज्ञानिकों के मुताबिक, किसी के लिए 10 प्रतिशत कार्बन डायऑक्साइड (Carbon Dioxide) हानिकारक होता है। इस जगह पर गैस की मात्रा 91 फीसदी तक है। इसकी वजह से इंसान और पशु-पक्षी भी दम घुटने से मर जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें