World Most Expensive Parrot: अगर आप मानते हैं कि पालतू जानवर रखना सिर्फ शौक है, कोई बड़ी बात नहीं तो ये कहानी आपकी सोच बदल सकती है। दरअसल दुनिया में एक ऐसा पक्षी है जिसकी कीमत में आप आराम से एक लग्जरी कार खरीद लें, जी हां, यह तोता सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, बल्कि अपनी कीमत के लिए भी मशहूर है। हम बात कर रहे हैं हायसिंथ मकाऊ की, एक ऐसा तोता जिसे दुनिया का सबसे महंगा तोता माना जाता है। इसकी कीमत करीब 1.2 करोड़ रुपये (लगभग 1,50,000 डॉलर) तक पहुंच सकती है।
भारत में भी इसके दीवाने कम नहीं हैं। खास ब्रीडर्स और इंपोर्टेड बर्ड्स के शौकीनों के बीच इसकी मांग काफी ज्यादा है। कई अमीर लोग इसे अपने स्टेटस सिंबल के तौर पर रखते हैं। हालांकि भारत में इसकी कीमत कुछ जगहों पर 12 से 15 लाख के बीच भी बताई जाती है, लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत आसमान छूती है।