फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vegetarian City: भारत के इस शहर में नॉनवेज खाना ही नहीं बेचना भी है जुर्म, नाम जानकर होगी हैरानी

Thu, 14 May 2026 03:49 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Vegetarian City: भारत का एक छोटा-सा शहर इस अनोखी पहचान के साथ दुनिया के नक्शे पर दर्ज है, जहां शाकाहार सिर्फ पसंद नहीं, बल्कि कानूनी नियम बन चुका है। यहां मांस और अंडा खाना तो दूर बेचना भी गैर कानूनी है।
विज्ञापन
1 of 5
भारत का इकलौता शाकाहारी शहर - फोटो : AI
World's First Vegetarian City: कभी आपने सोचा है कि कोई शहर ऐसा भी हो सकता है, जहां आपकी थाली पर भी कानून का पहरा हो? जहां मांस या अंडा खाना तो दूर, उसे बेचना भी जुर्म माना जाए। भारत का एक छोटा-सा शहर इस अनोखी पहचान के साथ दुनिया के नक्शे पर दर्ज है, जहां शाकाहार सिर्फ पसंद नहीं, बल्कि कानूनी नियम बन चुका है।

गुजरात के भावनगर जिले में बसा पालिताना एक ऐसा स्थान है, जिसने साल 2014 में इतिहास रच दिया। यह दुनिया का पहला शहर बना, जहां मांस, मछली और अंडे की बिक्री और सेवन पर पूरी तरह कानूनी रोक लगा दी गई। यह फैसला जितना चौंकाने वाला था, उतना ही चर्चा में भी रहा।
 
विज्ञापन

2 of 5
यहां अंडा बेचना भी दंडनीय अपराध है - फोटो : Adobe Stock
200 साधुओं की भूख हड़ताल
इस बदलाव के पीछे एक बड़ी आध्यात्मिक लड़ाई थी। शत्रुंजय पहाड़ियों पर बसे इस शहर में 900 से अधिक जैन मंदिर हैं। साल 2014 में करीब 200 जैन साधुओं ने भूख हड़ताल शुरू की। उनकी मांग थी कि इस पवित्र तीर्थ के आसपास चल रही करीब 250 कसाई की दुकानों को बंद किया जाए। जैसे-जैसे आंदोलन ने जोर पकड़ा, वैसे-वैसे सरकार पर दबाव बढ़ता गया।

सरकार का फैसला और सख्त नियम
साधुओं के कड़े विरोध के बाद सरकार को झुकना पड़ा और पालिताना में मांस, अंडा बेचने और जानवरों के वध पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया। अब यहां अंडा बेचना भी दंडनीय अपराध है, जिसके लिए सजा का प्रावधान है। इस तरह शाकाहार यहां एक कानूनी अनिवार्यता बन गया।
विज्ञापन

3 of 5
जैन धर्म में अहिंसा सर्वोपरि - फोटो : Adobe
आस्था और परंपरा की जीत
जैन धर्म में अहिंसा सर्वोपरि मानी जाती है। किसी भी जीव को नुकसान पहुंचाना उनके सिद्धांतों के खिलाफ है। पालिताना के जैन समुदाय के लिए यह फैसला केवल नियम नहीं, बल्कि उनकी हजारों साल पुरानी मान्यताओं को मान्यता मिलने जैसा था। उनके लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि बन गई। 
 

4 of 5
कई लोगों ने इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता के खिलाफ बताया - फोटो : Freepik
बहस भी हुई तेज
हालांकि, इस फैसले के बाद विवाद भी खड़ा हुआ। कई लोगों ने इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता के खिलाफ बताया। खासकर गैर-जैन समुदाय और स्थानीय व्यापारियों ने अपनी रोजी-रोटी को लेकर चिंता जताई। पर्यटन से जुड़े लोगों ने भी इस फैसले पर सवाल उठाए। यह बहस आज भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज भी कायम है खास पहचान - फोटो : Adobe stock
आज भी कायम है पहचान
आज पालिताना दुनिया का इकलौता ऐसा शहर है, जहां शाकाहार कानून के रूप में लागू है। यह जगह आस्था और प्रशासन के अनोखे संगम का उदाहरण बन चुकी है। चाहे इस फैसले पर राय अलग-अलग क्यों न हो, लेकिन इतना तय है कि इस शहर ने अपनी थाली के जरिए इतिहास जरूर लिख दिया है।

Lava Lake: दुनिया की इस सिटी के नीचे खौलती है आग, खतरनाक लावा झील के ऊपर रहते हैं 20 लाख लोग!
Golf Ball Facts: गोल्फ बॉल पर गड्ढे क्यों बने होते हैं? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह
Viral Video: भयानक आंधी में टीन शेड के साथ हवा में उड़ा शख्स, वीडियो देखकर सहम जाएंगे आप

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें