फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में छाया गोल्डन बर्गर, कीमत 63000 और खाने के लिए 3 दिन पहले करानी होगी बुकिंग

Sat, 13 Apr 2019 02:09 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बर्गर की बात होते ही मुंह में पानी आने लगता है। मगर, आज हम आपको जिस बर्गर के बारे में बताने जा रहे हैं, उसकी कीमत सुनकर आपके होश फाख्ता हो जाएंगे। इस खास बर्गर की कीमत 700 पाउंड यानी 63,000 रुपए है। इसे दुनिया का सबसे महंगा बर्गर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
शेफ पैट्रिक शिमादा - फोटो : bosshunting.com.au
टोक्यो के एक रेस्त्रां में दुनिया के सबसे महंगे बर्गर की बिक्री शुरू हो गई है। इसे Oak Door स्टीकहाउस में काम करने वाले शेफ पैट्रिक शिमादा (chef Patrick Shimada) ने तैयार किया है। दरअसल, इस एक्सक्लूसिव फास्ट फूड को देश में रीवा युग की शुरुआत को मनाने के लिए पेश किया गया है। टोक्यो में ओक डोर स्टेकहाउस में यह बर्गर बेचा जा रहा है।  
विज्ञापन

3 of 6
golden giant burger - फोटो : twitter
इस खास बर्गर की बिक्री जून तक ही की जाएगी। इसका नाम गोल्डेन जॉयंट बर्गर रखा गया है। इसे बनाने के लिए खास चीजों का इस्तेमाल किया गया है। गोल्डेन जॉयंट बर्गर में 1 किलोग्राम पैटी, वाग्यू बीफ स्लाइस, फॉसी ग्रास (हंस लीवर से बने एक लक्जरी पेस्ट), ट्रफल, लेट्यूस, चेडर पनीर, टमाटर और प्याज भरा गया है। 

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
यह लगभग 6 इंच चौड़ा और 10 इंच लंबा है। सबसे खास बात यह है कि बर्गर की बन में डस्टेड गोल्ड की परत लगी है। ये खास विशेष बर्गर नए जापानी सम्राट क्राउन प्रिंस नरुहितो की ताजपोशी को मनाने के लिए तैयार किया गया है। इसे रेस्त्रां में काम करने वाले शेफ पैट्रिक शिमादा ने तैयार किया है।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
जो भी व्यक्ति इस खास बर्गर को खाना चाहता है तो इसके लिए आपको 3 दिन पहले एडवांस में बुकिंग करनी होगी। जाहिर है कि जब कीमत इतनी ज्याद है, तो इसकी क्वांटिटी भी अधिक होगी और इसका स्वाद भी लाजवाब होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
इसे बनाने वाले शेफ पैट्रिक ने कहा कि जापान में युग परिवर्तन की बड़ी खबर बनाने के लिए इस बर्गर को उन्होंने बनाया है। शेफ पैट्रिक ने होटल की वेबसाइट पर कहा कि चौथी पीढ़ी के जापानी के रूप में मुझे जापान में काम करते हुए मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें