nirav-modi
खास बात यह है कि इस नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए बोली लगाने से पहले कुछ रकम जमा करानी होगी। बोली में असफल रहने वालों को जमा की राशि वापस मिल जाएगी। प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव मोदी की कारों को जब्त करने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की थी। इन कारों में Rolls Royce Ghost, Porche panamera, मर्सडीज बेंज CLS सेडान, मर्सडीज बेंज GLS 350 CDI SUV, टोयोटा फॉर्च्यूनर, टोयोटा इनोवा और 3 होंडा सीआरवी समेत कई और कारें शामिल हैं। इन कारों को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस दायर होने के बाद सीज किया था।