Most Dangerous Tribe in the World: दुनिया के अलग-अलग देशों में कई रहस्मयी जनजातियां रहती हैं। इनका रहन-सहन, खान-पान और इनकी परंपराएं बिल्कुल अलग होती हैं। जंगलों में रहने वाली आदिवासी प्रजातियां अभी भी हजारों साल पुरानी परंपराओं का पालन करती हैं। यह जनजातियां जिन जंगलों में रहती हैं, उन पर इनका पूरा अधिकार होता है। देश की सरकार भी इन प्रजातियों के अधिकारों में दखल नहीं देती हैं।
दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में पाई जाने वाली जनजातियों में कुछ बेहद खतरनाक होती हैं। इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति भी इन्हीं में से एक है। इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति में किसी की हत्या करना मर्दानगी की निशानी माना जाता है। दक्षिण इथियोपिया और सूडान सीमा की ओमान घाटी में मुर्सी जनजाति रहती है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस जनजाति के लोग अपनी शौक के लिए किसी की भी जान ले लेते हैं। आइए जानते हैं कि दुनिया की खतरनाक मुर्सी जनजाति के बारे में...