फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Last Road of the World: कहां है दुनिया की सबसे आखिरी सड़क? जहां अकेले जाना है खतरनाक

Sat, 25 Oct 2025 04:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Last Road of the World: दुनिया की आखिरी सड़क का नाम ई-69 हाइवे है, जिसे माना जाता है कि दुनिया की आखिरी सड़क है। यूरोपियन देश नॉर्वे में ई-69 हाइवे स्थित है। उत्तरी ध्रुव पृथ्वी का सबसे सुदूर उत्तरी बिंदु है। यहां पर पृथ्वी की धुरी घूमती है। 
विज्ञापन
1 of 5
कहां है दुनिया की सबसे आखिरी सड़क? - फोटो : Freepik
Last Road of the World: दुनिया की कई खतरनाक और रहस्यमयी सड़कों के बारे में आपने सुना होगा। लेकिन क्या आप दुनिया की आखिरी सड़क के बारे में जानते हैं। आपको पता है दुनिया की आखिरी छोर क्या है? हो सकता है कि आपके मन में यह सवाल नहीं आया हो। लेकिन एक जगह ऐसी है, जहां माना जाता है कि दुनिया खत्म हो जाती है। यह एक सड़क है, जो दुनिया की आखिर सड़क मानी जाती है। माना जाता है कि इस सड़क के बाद दुनिया खत्म हो जाती है। 

इस सड़क का नाम ई-69 हाइवे है, जिसे माना जाता है कि दुनिया की आखिरी सड़क है। यूरोपियन देश नॉर्वे में ई-69 हाइवे स्थित है। उत्तरी ध्रुव पृथ्वी का सबसे सुदूर उत्तरी बिंदु है। यहां पर पृथ्वी की धुरी घूमती है। यह नॉर्वे का आखिरी छोर है। यहां से आगे जाने वाले रास्ते को दुनिया की आखिरी सड़क माना जाता है। बताया जाता है कि हाइवे के खत्म होने के बाद सिर्फ ग्लेशियर और समुद्र नजर आता है और इसके अलावा कुछ नहीं दिखाई देता है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
कहां है दुनिया की सबसे आखिरी सड़क? - फोटो : Freepik
ई-69 हाइवे 14 किलोमीटर लंबा है, जो पृथ्वी के छोर और नॉर्वे को जोड़ता है। इस हाइवे पर कई ऐसी जगहें हैं, जहां गाड़ी चलाना और अकेले पैदल चलना मना है। आइए जानते हैं आखिरी क्या है दुनिया के आखिर सड़क की कहानी?

14 किमी ई-69 हाइवे पर कई लोग एक साथ हों, तभी आप यहां से गुजर सकते हैं। इसके पीछे वजह यह है कि हर तरफ बर्फ की मोटी चादर बिछी है। इसके कारण यहां खो जाने का खतरा हमेशा बना रहता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
कहां है दुनिया की सबसे आखिरी सड़क? - फोटो : Freepik
उत्तरी ध्रुव के पास होने की वजह से यहां यहां सर्दियों के मौसम में न तो रातें खत्म होती हैं और न ही गर्मियों में सूरज डूबता है। कभी-कभी तो यहां लगभग छह महीने तक सूरज चमकता ही नहीं है। सर्दियों में यहां का तापमान माइनस 43 डिग्री से माइनस 26 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहता है, तो वहीं गर्मियों में तापमान का औसत जमाव बिंदु जीरो डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है।  

Viral Video: 82 साल की उम्र में दादी मां ने किया ऐसा कारनामा, बुजुर्ग का हौसला देखकर हर कोई कर रहा तारीफ

4 of 5
कहां है दुनिया की सबसे आखिरी सड़क? - फोटो : Freepik
सबसे हैरानी वाल बात यह है कि इतनी भीषण ठंड पड़ने के बावजूद यहां लोग रहते हैं। पहले यहां सिर्फ मछली का कारोबार होता था। 1930 से इस जगह का विकास होना शुरू हुआ। करीब चार साल बाद यानी 1934 में यहां के लोगों ने मिलकर फैसला किया कि यहां सैलानियों का भी स्वागत किया जाना चाहिए, ताकि उनकी कमाई का एक अलग जरिया बने। 

Viral Video: चलती गाड़ी का दरवाजा खोलकर पेशाब करने लगा युवक, वीडियो पर लोगों ने जताई नाराजगी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कहां है दुनिया की सबसे आखिरी सड़क? - फोटो : Freepik
अब दुनियाभर से लोग उत्तरी ध्रुव घूमने के लिए आते हैं। यहां उन्हें एक अलग दुनिया में होने का अहसास होता है। यहां डूबता हुआ सूरज और पोलर लाइट्स तो देखते ही बनता है। गहरे नीले आसमान में कभी हरी तो कभी गुलाबी रोशनी देखने को मिलती है। पोलर लाइट्स को 'ऑरोरा' भी कहा जाता है। यह रात के समय दिखाई देता है, जब आसमान में घुप्प अंधेरा छाया रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें