फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: वनडे में रोहित-कोहली की संयुक्त रूप से सर्वाधिक बार 150+ साझेदारी, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई

Sat, 25 Oct 2025 04:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

India vs Australia (IND vs AUS) Highlights 2025 : ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 236 रन बनाए। जवाब में रोहित शर्मा ने शतक लगाया और कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की साझेदारी हुई जिसके दम पर भारत ने 38.3 ओवर में एक विकेट पर 237 रन बनाकर मैच जीता।
विज्ञापन
1 of 8
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया - फोटो : PTI
रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार साझेदारी की मदद से भारत ने तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 236 रन बनाए। जवाब में रोहित शर्मा ने शतक लगाया और कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की साझेदारी हुई जिसके दम पर भारत ने 38.3 ओवर में एक विकेट पर 237 रन बनाकर मैच जीता। ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि, तीन मैचों की यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

ये भी पढ़ें: Rohit-Kohli: ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों को Ro-Ko ने दिया धन्यवाद, भविष्य में खेलने पर दिया ये जवाब; साझा किए अनुभव
विज्ञापन

2 of 8
रोहित और कोहली - फोटो : BCCI
इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित और गिल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी हुई। इसे जोश हेजलवुड ने गिल को आउट कर तोड़ा। इसके बाद रोहित और कोहली की जोड़ी ने मोर्चा संभाला और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की जमकर क्लास ली। यह दोनों बल्लेबाज अंत तक टिके रहे और नाबाद रहते हुए पवेलियन लौटे। रोहित ने 125 गेंदों पर 13 चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 121 रन बनाए, जबकि कोहली 81 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 74 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने विराट कोहली, श्रीलंका के संगकारा को पछाड़ा
विज्ञापन

3 of 8
रोहित-कोहली - फोटो : BCCI
RO-KO की 150+ रन की रिकॉर्ड साझेदारी
इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच 170 गेंदों में 168 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। वनडे में रोहित और कोहली की संयुक्त रूप से सर्वाधिक बार यानी 12वीं दफा हुई 150 से ज्यादा रनों की साझेदारी से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में हरा दिया। इस मामले में रोहित और विराट ने सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की बराबरी कर ली। दोनों के बीच 12 बार इस प्रारूप में 150 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई थी।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: चेज करते हुए विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, रोहित के साथ 19वीं बार 100+ रन की साझेदारी

4 of 8
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलिया में रोहित का छठा शतक
रोहित ने पहले वनडे करियर का 60वां अर्धशतक पूरा किया और फिर शानदार पारी जारी रखते हुए शतक लगाया। रोहित ने अपनी इस शतकीय पारी के दम पर कई उपलब्धियां हासिल कर ली है। रोहित ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले मेहमान टीम के बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में कोहली और कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा। कोहली ने 32 पारियों में ऑस्ट्रेलिया में पांच शतक लगाए हैं, जबकि संगकारा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 49 पारियों में पांच शतक लगाए हैं। रोहित का ऑस्ट्रेलिया में 33 पारियों में यह छठा शतक है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित का यह नौवां शतक है।
विज्ञापन

5 of 8
विराट कोहली - फोटो : ANI-PTI-BCCI
कोहली ने सचिन को पछाड़ा
इस दौरान विराट कोहली ने अपने करियर का 75वां अर्धशतक 56 गेंदों में पूरा किया। इसी के साथ उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दीं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक लगाने के साथ ही लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक बार 50+ स्कोर लगाने के मामले में सचिन को पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने वनडे में 70वीं बार चेज करते हुए 50+ स्कोर बनाया, जबकि सचिन ने इस दौरान 69 बार 50+ स्कोर किए हैं।

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक बार वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित, कोहली-संगकारा को पीछे छोड़ा
विज्ञापन

6 of 8
मैट रेनशॉ - फोटो : @cricketcomau
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी 46.4 ओवर में 236 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ ने अर्धशतक लगाया और सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने दमदार प्रदर्शन किया और कुल चार विकेट झटके जिससे ऑस्ट्रेलिया टीम बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी।
विज्ञापन

7 of 8
मोहम्मद सिराज - फोटो : BCCI
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने अच्छी शुरुआत दिलाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। भारत को पहली सफलता सिराज ने दिलाई। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी थोड़ी लड़खड़ा गई। हालांकि, रेनशॉ और एलेक्स कैरी के बीच चौथे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हुई जिसे हर्षित राणा ने एलेक्स कैरी को आउट कर तोड़ा। इसके बाद रेनशॉ भी अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौट गए। 
विज्ञापन

8 of 8
हर्षित राणा - फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलिया ने इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। पिछले दो मैच की तुलना में इस मुकाबले में भारत का गेंदबाजी आक्रमण बेहतर नजर आया। ऑस्ट्रेलिया के लिए रेनशॉ के अलावा मार्श ने 41, मैथ्यू शॉर्ट ने 30, ट्रेविस हेड ने 29, एलेक्स कैरी ने 24, कूपर कोनोली ने 23, नाथन एलिस ने 16, मिचेल स्टार्क ने 2 और मिचेल ओवन ने 1 रन बनाए। एडम जांपा दो रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जोश हेजलवुड खाता भी नहीं खोल सके। भारत की ओर से हर्षित के चार विकेट के अलावा वाशिंगटन सुंदर को दो सफलता मिली, जबकि सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। इस मैच में भारत के सभी गेंदबाज को सफलता मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें