फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जला रही थी पूर्व प्रेमी का लव लेटर, गलती से हुआ कुछ ऐसा कि लग गया लाखों का चूना

Sun, 22 Sep 2019 10:25 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
प्रेमी या प्रेमिका को लव लेटर लिखना आम बात है, लेकिन आज के समय में ये बहुत कम ही देखने को मिलता है। हालांकि फिर भी दुनिया में कुछ लोग ऐसे हैं, जो अपने प्रेमी या प्रेमिका को लव लेटर लिखते हैं। लव लेटर से ही जुड़ा एक मामला अमेरिका में देखने को मिला है, लेकिन यह थोड़ा अजीब है, जिसके बारे में जानकर आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, अमेरिका के नेब्रास्का में रहने वाली एक 19 वर्षीय लड़की अपने अपार्टमेंट में बैठकर अपने पूर्व प्रेमी का लव लेटर जला रही थी, लेकिन गलती से उसने कुछ ऐसा कर दिया कि अपार्टमेंट को लाखों रुपये का चूना लग गया। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरिउना चैनेल लिलार्ड नाम की लड़की ब्यूटेन टॉर्च की मदद से अपने पूर्व प्रेमी के प्रेम पत्रों को जला रही थी, लेकिन उसमें आग नहीं पकड़ रहा था। इसके बाद उसने कुछ प्रेम पत्रों को वहीं फर्श पर छोड़ दिया और सोने चली गई। कुछ देर के बाद जब वो उठी तो उसने देखा कि कमरे का कारपेट जल रहा है, जिसके बाद उसने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया और घर में आग लगने की सूचना दी।   
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया। अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में कोई हताहत को नहीं हुआ, लेकिन आग लगने से अपार्टमेंट को 4000 डॉलर यानी करीब दो लाख 85 हजार रुपये का नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि लापरवाही से आग जलाने के आरोप में महिला पर कार्रवाई की जा सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें