mirror.co.uk के मुताबिक, महिला के बारे में बताया जा रहा है कि उसका पति ब्रिटेन में काम करता है, जिसे वो बहुत याद करती है। महिला अपने पति को भेजने के लिए भी वह वीडियो बना रही थी। इस बीच उसका प्राइवेट मैसेज उसके पति को भेजने की बजाए गलती से लाइव स्ट्रीम हो गया और फेसबुक स्टोरी के रूप में अपलोड हो गया।