सबसे मजेदार बात तो यह है कि पोस्ट वायरल होने के बाद लिली के एक्स-बॉयफ्रेंड की मां को पता चला और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका जवाब दिया। फेसबुक पर कमेंट करते हुए लड़के की मां कैरोलीन ईस्टवुड ने लिखा कि अरे ये तो मैं हूं, जलन की वजह से ऐसा हुआ, लेकिन मैं प्रभावित हुई कि 19 से 20 साल की लड़की की ड्रेस मुझे फिट आई और मैं कितनी अच्छी लग रही हूं। लड़कियों अब आगे बढ़ो। जिस पर लिली ने जवाब देते हुए लिखा कि इसमें जलन कैसी, सोचिए आपने उस लड़की की ड्रेस पहनी है जिसने आपके बच्चे को छोड़ा है।