फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने की छोटी सी गलती फिर भी बन गई 54 लाख रुपये की मालकिन, जानिए मामला

Wed, 15 May 2019 04:53 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
एक गलती कई बार लोगों पर भारी पड़ जाती है लेकिन अमेरिका में एक महिला की गलती ने उसे लखपति बना दिया है। जो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस महिला की एक गलती उसके लिए वरदान बन गई। 
विज्ञापन

2 of 6
एंटोइनेट औसली - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अमेरिका के मिशीगन में रहने वाली एंटोइनेट औसली नाम की महिला ने एक छोटी सी गलती कर दी लेकिन फिर भी वह लाखों रुपये जीत गई। बता दें कि, एंटोइनेट औसली को लॉटरी में पैसा लगाने का बहुत शौक है। 
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter
हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपने बच्चे की जन्म की तारीख और उम्र का अंक चुनकर लॉटरी के टिकट खरीद लिए। उस दिन उन्होंने अपने एक बच्चे की जन्म की तारीख 20 की जगह 19 नंबर को लॉटरी के लिए चुना।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : USA Today
एंटोइनेट औसली ने मिशिगन की चर्चित लॉटरी फैंटसी फाइव का टिकट खरीदा था। जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से वहां उपलब्ध है। अब इसे दुर्भाग्य कहें या सौभाग्य कि औसली ने इस बार जो टिकट खरीदे उनके अंकों के चयन में उन्होंने अपने बच्चे की जन्म की तारीख गलत लिख दी। 
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter
औसली ने लॉटरी में रुपये लगाए और भूल गईं। जैसे ही औसली ने लॉटरी एप पर परिणाम देखा तो वह खुशी से उछल पड़ीं। विजेता के तौर पर उनके नाम की घोषणा की गई थी। औसली की इस गलती ने उसे 54 लाख रुपये जिता दिए। मिशिगन की लॉटरी से जुड़े अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
औसली ने बताया कि गलती से उसने अपने बच्चे की जन्मतिथि की तारीख गलत लिख दी थी। अब वो 54 लाख रुपये जीत चुकी हैं। औसली ने कहा, इतनी बड़ी राशि जीतने के बाद मैं काफी खुश हूं और एक मकान खरीदने की योजना बना रही हूं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें