जानिए क्या होता है विंटर सॉल्सटिस?
- फोटो : iStock
विंटर सॉल्सटिस के दौरान दक्षिणी गोलार्द्ध में सूर्य की किरणें ज्यादा पड़ती हैं, जबकि उत्तरी गोलार्द्ध में कम। यही वजह है कि उत्तरी गोलार्द्ध में दिन छोटा होता है और रात लंबी। दक्षिणी गोलार्ध में सूर्य सबसे ज्यादा देर तक रहता है और इस इलाके में स्थित देशों में इस दौरान सबसे बड़ा दिन होता है। अर्जेंटिना, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में इस दिन से गर्मी शुरू हो जाती है।