फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई जहाज में दोनों पायलटों को एक जैसा खाना क्यों नहीं दिया जाता? जानते हैं आप

Sat, 24 Aug 2019 09:01 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ये तो आप जानते ही होंगे कि हवाई जहाज का आविष्कार राइट बंधुओं ने साल 1903 में किया था और आसमान की ऊंचाईयों को छुआ था। हालांकि कुछ-कुछ लोग ये भी कहते हैं कि राइट बंधुओं से आठ साल पहले यानी साल 1895 में मुंबई के रहने वाले शिवकर बापूजी तलपड़े ये कारनामा कर चुके थे, लेकिन उनकी उपलब्धि इतिहास के पन्नों में कहीं खो गई। आज हम आपको हवाई जहाज से जुड़े कुछ ऐसे ही रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हवाई यात्रा के दौरान लोग ज्यादा गैस छोड़ते हैं। इसलिए हवाई जहाज में दुर्गंध को कम करने के लिए चारकोल फिल्टर का इस्तेमाल किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
हवाई सफर के दौरान हमारा खाने का स्वाद बदल जाता है, क्योंकि एयरलाइंस में दिए गए खानों में ज्यादा नमक का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन विमान में दबाव ज्यादा होने की वजह से हमें स्वाद में इसका पता नहीं चलता है। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
हवाई जहाज में इमरजेंसी (आपातकाल) के समय जो ऑक्सीजन मास्क यात्रियों को दिए जाते हैं, उसके सहारे यात्री सिर्फ 15 मिनट ही जिंदा रह सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
साल 1953 से पहले हवाई जहाज की खिड़कियों के कोने चौकौर होते थे, लेकिन एक दुर्घटना की वजह से बाद में खिड़कियों को गोल बनाया जाने लगा, क्योंकि गोल किनारे हवा का ज्यादा विरोध नहीं करते और इससे विमान पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कहा जाता है साल 1987 में अमेरिका के एक व्यक्ति ने एक एयरलाइन को 69 लाख रुपये हवाई जहाज का आजीवन पास बनवा लिया था, जिसकी बदौलत 2008 तक उसने 10 हजार से ज्यादा बार विमान का सफर किया। इससे कंपनी को एक अरब 42 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जिसके बाद कंपनी ने उस व्यक्ति का पास रद्द कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हवाई जहाज में पायलट और को-पायलट को अलग-अलग तरह का खाना दिया जाता है। ऐसा इसलिए कि दोनों पायलट एक जैसा खाना खाकर बीमार न हो जाएं। मान लीजिए जो खाना पायलट को दिया जाता है, अगर उसमें कुछ गड़बड़ है तो एक जैसा खाना खाकर दोनों के दोनों पायलट बीमार हो सकते हैं। ऐसी स्थिति विमान में बैठे यात्रियों के लिए खतरनाक हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें