Why Ghosts Are Seen At Night: भूत प्रेत से जुड़े किस्से और कहानियां हम लंबे समय से पढ़ते आ रहे हैं। हालांकि, क्या सच में भूत प्रेत होते हैं या नहीं? वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह बात अब तक साबित नहीं हो पाई है। वहीं कई लोग अक्सर भूत प्रेत या आत्माओं को देखने का दावा करते हैं। पैरानॉर्मल एक्सपर्ट्स के मुताबिक व्यक्ति के मरने के बाद भी उसकी आत्मा जिंदा रहती है। ये आत्माएं अपने अस्तित्व को अक्सर अजीबोगरीब ढंग से व्यक्त करती हैं। इन्हें ही भूत प्रेत कहा जाता है।
रात के समय हम में से कई लोगों को लगता है कि कोई हमको ऑब्जर्व कर रहा है या कोई हमारे कमरे में है। कई बार ये वहम होता है। वहीं अक्सर कई लोग रात के समय भूत प्रेत देखने का दावा करते हैं। क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि ज्यादातर मामलों में भूत रात के समय ही क्यों दिखते हैं? भूत दिन के समय क्यों नहीं दिखते हैं?