फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर पानी छोड़ जमीन पर क्यों रहने लगीं इस खास प्रजाति की मछलियां?

Thu, 20 Aug 2020 06:30 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तलाब, नदी या समुद्र के किनारे बैठकर तैरती हुई मछलियों को देखने पर एक अलग तरह का सुकुन मिलता है। हम में से ऐसे कई लोग होंगे, जिन्हें यह बहुत पसंद होगा। लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि पानी छोड़कर मछलियां जमीन पर भी रह सकती हैं। हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई कि एक खास प्रजाति की मछलियां पानी छोड़कर जमीन पर रहने लगीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, मछली की इस खास प्रजाति का नाम 'ब्लेनिज' है। इस प्रजाति के मछलियों की खासियत यह रही कि उन्होंने कई बार समुद्र से बाहर आकर जमीन पर समय बिताया और धीरे-धीरे जमीन पर रहने की कला सीख ली। ब्लेनिज प्रजाति की बहुत सारी मछलियां ऐसी हैं, जो पानी को बिल्कुल भूल गई हैं और पूरी तरह से जमीन पर रहने लगीं हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कैसे हुई जानकारी?
फंक्शनल इकोलॉजी में प्रकाशित एक शोध के नतीजे से यह पता चला कि ब्लेनिज प्जाति की मछलियां अब जमीन पर जीने की कला सीख ली हैं। इस शोध के लिए ब्लेनीज मछली के सैंकड़ों आंकड़े जमा किए, जिसके प्रजाति की कई तरह की मछलियां हैं। इन मछलियों में अभी भी कुछ पानी में रहती हैं, तो वहीं कुछ मछलियां ने पानी पूरी तरह से छोड़ दिया है। इन मछलियों ने जमीन पर ही अपने जीवन की व्यवस्था कर ली है। हालांकि, अभी वैज्ञानिक इनके जीवन में आए इस बदलाव की वजहों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आसान नहीं होता इस तरह का बदलाव
इस शोध के प्रमुख लेखक डॉ टेरी ओर्ड ने कहा, 'हमारी पड़ताल आशय यह अनुमान लगाने से था कि जब कोई जीव अपना आवास बदलता है तो उसके खानपान की विविधता और बर्ताव के लचीलापन का उसे फायदा मिलता है। लेकिन प्राकृतिक चुनाव के कारण यह लचीलापन खत्म होने लगता है। इसका मतलब यह हुआ कि अति विकसित प्रजातियों में बदलने की क्षमता कम होती जाती है या फिर अपने आवास में हुए पर्यावरण के बदलाव के साथ जूझने में परेशानी होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कैसे अहम है यह घटना?
ब्लेनिज प्रजाति की मछलियां कुछ समय के लिए समुद्र के लहरों के साथ बाहर आ जाती हैं और साथ आए पानी से वे खुद को गीला भी रखती हैं। लेकिन धीरे-धीरे यह मछलियां पानी से बाहर ही रहने लगीं। उन्होंने खुद को बदलते तापमान और ऑक्सीजन स्तर के अनुकूल ढाल भी लिया है। मछलियों में आए इस तरह के बदलाव काफी उल्लेखनीय हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें