Viral News: थाईलैंड की राजकुमारी सिरीवनावरी नरिरतना राजकन्या इन दिनों भारत दौरे पर हैं। शुक्रवार जयपुर पहुंची राजकुमारी चार दिन तक भारत दौरे पर रहेंगी। उनके आगमन को लेकर जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
राजकुमारी के यात्रा के दौरान हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से वीवीआईपी जोन में बदल दिया गया। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत आम लोगों द्वारा फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर किए जाने पर रोक लगा दी गई। हवाई अड्डे से वो सीधे रामबाग पैलेस पहुंची, जिसे पूरी तरह हाई-सिक्योरिटी होटल के रूप में तैयार किया गया था।
राजकुमारी का लक्जरी काफिला आकर्षण का केंद्र रहा
राजकुमारी की यात्रा के दौरान उन्हें राजस्थान की प्रसिद्ध ‘अतिथि देवो भवः’ परंपरा से परिचित कराया जाएगा। शाही मेहमानों के स्वागत में विशेष राजस्थानी व्यंजन, लोक संगीत, गजरे-बाजे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी हो रहा है।
जयपुर में राजकुमारी का लक्जरी काफिला आकर्षण का केंद्र रहा। सुरक्षा वाहनों और विशेषज्ञ अधिकारियों से उनका काफिल घिरा रहा। काफिले के लिए मार्ग पर पुलिस की विशेष तैनाती की गई थी। अब लोगों के बीच शख्सियत और राजकुमारी के जीवन के बारे में जानने की और दिलचस्पी बढ़ गई है।