White House Mystery Ghost : व्हाइट हाउस के बारे में हम सभी जानते हैं। यह दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति का निवास स्थान है। माना जाता है कि व्हाइट हाउस दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह है। माना जाता है कि यह भूतिहा जगह है। व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति के अलावा एक अदृश्य ताकत भी रहती है। कहा जाता है कि इस हाउस में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का भूत रहता है।
व्हाइट हाउस में हमेशा बड़ी संख्या में सैनिक और पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। अब यह जानकर हैरानी हो रही होगी कि व्हाइट हाउस में भूत रहते हैं, लेकिन कई लोगों ने यह दावा किया है कि यहां पर राष्ट्रपति के साथ प्रेतात्मा भी रहती है। लोगों का दावा है कि उनके साथ व्हाइट हाउस में कई रहस्यमयी घटनाएं हुई हैं। हम आपको आज अमेरिका राष्ट्रपति के निवास स्थान व्हाइट हाउस में घटने वाली घटनाओं के बारे में बताते हैं...