हमारे शरीर के ज्यादातर अंग बेहद नाजून हैं। अगर कभी हमें चोट या फिर खरोच लग जाती है, तो हमें काफी दर्द होता है। वहीं ज्यादा तेज चोट लगने पर या कटने पर तो खून भी निकल आता है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि जब हम अपने बालों और नाखून को काटते हैं तो हमें दर्द क्यों नहीं होता। जबकि नाखून और बाल दोनों ही शरीर का हिस्सा होते हैं। वहीं अगर शरीर के किसी अन्य अंग में चोट लगने पर हमें काफी दर्द होता है। आज हम आपको इसके पीछे की वजह के बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर नाखून और बाल शरीर को काटते समय हमें दर्द क्यों नहीं होता है।
हमारे शरीर पर हाथ और पैरों को मिलाकर औसत 20 नाखून होते हैं, जो अपने आप बढ़ते हैं। नाखून और बाल जब ज्यादा बढ़ जाते हैं तो हमें असुविधा होने लगती हैं ऐसे में हमें इन्हें काटना पड़ता है।