फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Knowledge: नाखून और बालों को काटने पर हमें क्यों नहीं होता दर्द? जानिए इसके पीछे की वजह

Fri, 06 May 2022 11:51 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Knowledge: नाखून और बालों को काटने पर हमें क्यों नहीं होता दर्द? - फोटो : istock
हमारे शरीर के ज्यादातर अंग बेहद नाजून हैं। अगर कभी हमें चोट या फिर खरोच लग जाती है, तो हमें काफी दर्द होता है। वहीं ज्यादा तेज चोट लगने पर या कटने पर तो खून भी निकल आता है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि जब हम अपने बालों और नाखून को काटते हैं तो हमें दर्द क्यों नहीं होता। जबकि नाखून और बाल दोनों ही शरीर का हिस्सा होते हैं। वहीं अगर शरीर के किसी अन्य अंग में चोट लगने पर हमें काफी दर्द होता है। आज हम आपको इसके पीछे की वजह के बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर नाखून और बाल शरीर को काटते समय हमें दर्द क्यों नहीं होता है।

हमारे शरीर पर हाथ और पैरों को मिलाकर औसत 20 नाखून होते हैं, जो अपने आप बढ़ते हैं। नाखून और बाल जब ज्यादा बढ़ जाते हैं तो हमें असुविधा होने लगती हैं ऐसे में हमें इन्हें काटना पड़ता है। 
विज्ञापन

2 of 7
Knowledge: नाखून और बालों को काटने पर हमें क्यों नहीं होता दर्द? - फोटो : pixabay
क्यों नहीं होता दर्द 
दरअसल, ये  मृत कोशिकाओं यानी डेड सेल्स से बने होते हैं। नाखून की बात करें तो ये हमारे शरीर की विशेष संरचनाओं में से एक हैं, जो त्वचा से पैदा होते हैं। किरेटिन एक तरह का निर्जीव प्रोटीन है। इससे ही हमारे नाखून बने होते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Knowledge: नाखून और बालों को काटने पर हमें क्यों नहीं होता दर्द? - फोटो : pixabay
हमारी अंगुलियों पर लगे नाखूनों का आधार अंगुलियों की त्वचा के अंदर ही होता है। वहीं नाखून के नीचे की त्वचा भी शरीर की बाकि त्वचा के जैसी ही होती है। हालांकि, इसमें लचीले रेशे भी होते हैं।

4 of 7
Knowledge: नाखून और बालों को काटने पर हमें क्यों नहीं होता दर्द? - फोटो : pixabay
नाखून के नीचे की त्वचा के ये रेशे नाखून से जुड़े होते हैं और नाखून को मजबूती से अपने स्थान से जकड़ कर रखने का काम करते हैं। आमतौर पर लोगों के नाखून मोटे होते हैं, लेकिन त्वचा के नीचे देखा जाए तो इनकी जड़ें काफी पतली होती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Knowledge: नाखून और बालों को काटने पर हमें क्यों नहीं होता दर्द? - फोटो : pixabay
आपने देखा होगा कि नाखून के जड़ के पास के हिस्से का रंग सफेद होता है, जिसका आकार अर्ध चंद्रमा जैसा होता है। नाखून के इस हिस्से को लनून कहा जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारे अंगुलियों के नाखून हर साल लगभग दो इंच बढ़ते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Knowledge: नाखून और बालों को काटने पर हमें क्यों नहीं होता दर्द? - फोटो : pixabay
बालों की बात करें तो इनके पीछे भी यही कारण होता है। इसलिए हमें बाल काटने में भी दर्द नहीं होता है। नाखून हमारे शरीर के लिए काफी उपयोगी हैं। ये हमें चीजों को चुनने और कलात्मक काम में भी मदद करता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Knowledge: नाखून और बालों को काटने पर हमें क्यों नहीं होता दर्द? - फोटो : pixabay
वहीं हमारे बाल भी हमारे सिर को बाहर के वातावरण से बचाने का काम करते हैं। अधिक धूप और गर्मी में भी हमारा सिर बालों की वजह से सुरक्षित रहता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें