फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Interesting Facts: इस जगह पर अपने आप खिसकते हैं पत्थर, नासा के लिए भी है रहस्य, कहा जाता है मौत की घाटी

Tue, 22 Nov 2022 06:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इस जगह पर अपने आप खिसकते हैं पत्थर - फोटो : iStock
Interesting Facts in Hindi: दुनिया में कई बेहद रहस्यमयी जगहे हैं। इनमें कई बेहद खूबसूरत हैं जो लोगों के मन को मोह लेती हैं। हालांकि कुछ जगहे खतरनाक भी हैं। इन जगहों पर जाने में लोग खौफ खाते हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक ऐसी ही जगह जिसे दुनिया में सबसे गर्म माना जाता है। यहां का तापमान इतना अधिक है कि किसी की चमड़ी जल सकती है। आज हम आपको अमेरिकी के डेथ वैली के बारे में बताते हैं। 

इस रहस्यमयी जगह पर भारी भरकम पत्थर अपने आप सैकड़ों फीट तक खिसककर चल जाते हैं। आखिर यह पत्थर कैसे खिसकते हैं? इसके बारे में कई रिसर्च इस जगह पर की गईं, लेकिन आज तक इसके रहस्य से पर्दा नहीं उठाया जा सका है। इसकी वजह से देश-विदेश से कई पर्यटक इस स्थान को देखने के लिए आते हैं। कैलिफोर्निया के दक्षिण पूर्व में स्थित नेवादा राज्य के पास यह स्थान स्थित है जो 225 किलोमीटर में फैला है। 
विज्ञापन

2 of 5
इस जगह पर अपने आप खिसकते हैं पत्थर - फोटो : iStock
अभी तक इन पत्थरों को किसी ने भी चलते नहीं देखा है। यह पत्थर खिसकने के बाद एक लंबी रेखा अपने पीछे छोड़ देते हैं। रेखाओं के निशानों से इन पत्थरों के खिसकने के बारे में जानकारी मिलती है। इस डेथ वैली को मौत की घाटी के नाम से भी जाना जाता है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
इस जगह पर अपने आप खिसकते हैं पत्थर - फोटो : iStock
वैज्ञानिकों ने पत्थरों को खिसकने को लेकर अलग अलग थ्योरीज दी हैं। इस रहस्य को जानने के लिए वैज्ञानिकों का एक दल साल 1972 में इस जगह पर गया था। उन्होंने इन पत्थरों के ऊपर करीब 7 साल तक रिसर्च किया। वैज्ञानिकों ने इस दौरान 317 किलोग्राम के एक पत्थर पर खासतौर पर रिसर्च किया। हालांकि इस रिसर्च के दौरान वह पत्थर अपनी जगह से जरा भी नहीं हिला। 

Himalayan Mysteries: बेहद रहस्यमयी हैं हिमालय की ये पांच जगहें, एक स्थान पर किसी की नहीं होती है मौत

4 of 5
इस जगह पर अपने आप खिसकते हैं पत्थर - फोटो : iStock
कुछ सालों के बाद वैज्ञानिक एक बार फिर उस पत्थर के बारे में जानने के लिए वापस वहां पर पहुंचे, तो वह करीब 1 किलोमीटर की दूरी मिला। इसे देखने के बाद कई वैज्ञानिक हैरत में पड़ गए थे। दूसरे कई वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पत्थर तेज हवाओं की वजह से खिसकते हैं। हालांकि शोधकर्ता इन पत्थरों के खिसकने की वजह को लेकर सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस जगह पर अपने आप खिसकते हैं पत्थर - फोटो : iStock
कुछ लोगों का मानना है कि पारलौकिक शक्तियां इन पत्थरों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर खिसकाती हैं। स्पेन की कम्प्लूटेंस यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स के मुताबिक, ऐसा यहां की मिट्टी में मौजूद माइक्रोब्स की वजह से होता है। माइक्रोब्स की वजह से मिट्टी चिकनी बन जाती है। इसकी वजह से पत्थर मिट्टी पर खिसकते हैं। हालांकि पत्थर के रहस्यमयी ढंग से खिसकने की वजह का कोई ठोस निष्कर्ष अभी तक नहीं निकल पाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें