फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coconut Water: नारियल के अंदर कहां से आता है पौष्टिक पानी, कुदरत के इस चमत्कार पर यकीन नहीं करेंगे आप

Mon, 12 Jun 2023 04:24 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Coconut - फोटो : istock
How Water Comes Inside Coconut: गर्मियों में लोगों के पसंदीदा ड्रिंक्स में से एक नारियल पानी भी है, जो न केवल तपती गर्मी में हमारी प्यास बुझाता है बल्कि ये स्वास्थ्य के लिहाज से भी हमारे लिए बेहद फायदेमंद होता है। आपने बहुत बार नारियल पानी पिया होता, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर इस नारियल के अंदर इतना पौष्टिक पानी आता कहां से हैं? आइए आज हम आपको बताते हैं कि पौष्टिक तत्वों वाला ये पानी आखिर नारियल के अंदर आता कैसे हैं।

एक नारियल के पेड़ पर सौ से भी अधिक नारियल के फल आते हैं, सभी के अंदर लबालब पानी भरा रहता है। ये कोई साधारण पानी नहीं होता बल्कि इसे दुनिया का सबसे सेहतमंद पानी माना जाता है, जो काफी स्वादिष्ट और फायदेमंद भी होता है। आइए जानते हैं कि आखिर ये पानी नारियल के अंदर आता कैसे है...
विज्ञापन

2 of 5
Coconut - फोटो : istock
दरअसल नारियल के अंदर मौजूद जो पानी हम पीते हैं वह पौधे का एंडोस्पर्म (Endosperm) वाला हिस्सा होता है। नारियल का पेड़ पानी को संग्रहित (कलेक्शन) करने के लिए अपने फलों का प्रयोग करता है। असल में यह पानी पेड़ की जड़ों से एकत्र करके फलों तक पहुंचाया जाता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
coconut - फोटो : istock
ये पानी कोशिकाओं के जरिए फलों के अंदर लाया जाता है। इस पानी में जब एंडोस्पर्म घुल जाता है तो यह गाढ़ा हो जाता है। एक कच्चे यानी हरे नारियल में एंडोस्पर्म न्यूक्लियर टाइप यानी रंगहीन तरल जैसा होता है। इसके बाद जब नारियल पकने लगता है तो इसका पानी भी सूखने लगता है और इंडोस्पर्म ठोस हो जाता है, ये सफेद हिस्सा खाने योग्य होता है। 
 

4 of 5
coconut - फोटो : istock
नारियल पानी पीने से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं। ये मधुमेह और हृदय रोगियों के लिए रामबाण साबित होता है। साथ ही ये गुर्दे की पथरी को रोकने में भी काफी अहम भूमिका निभाता है। आप वर्कआउट के दौरान या इसके बाद भी नारियल पानी पी सकते हैं। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स और एंटीऑक्सीडेंट आपके ऊर्जा स्तर को बढ़ा देते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Coconut - फोटो : istock
नारियल का पानी हाइड्रेशन के लिए भी काफी बढ़िया माना जाता है। ये बी विटामिन राइबोफ्लेविन (बी2), पैंटोथैनिक एसिड, नियासिन (बी 3), फोलिक एसिड, बायोटिन, के साथ थायमिन (बी 1), सोडियम, पोटेशियम और विटामिन सी से भरपूर होता है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें