Snake Facts: दुनिया के सबसे जहरीले जीवों में शामिल सांप की धरती पर तीन हजार से अधिक प्रजातियां मिलती हैं। इनमें कुछ सांप इतने खतरनाक और जहरीले होते हैं कि अगर इंसान को काट लें, तो बच पाना मुश्किल होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सांपों की 69 प्रजातियां ऐसी हैं, जो बेहद खतरनाक होती हैं। किंग कोबरा, करैत और ब्लैक माम्बा समेत कई सांप बेहद जहरीले माने जाते हैं। गर्मी और बारिश के मौसम में सांप सबसे ज्यादा नजर आते हैं, लेकिन ठंड के मौसम में ये बहुत कम दिखाई देते हैं। ऐसे लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर सांप ठंड में कहां गायब हो जाते हैं?
-वैज्ञानिकों के मुताबिक, सांपों की नींद का समय वातावरण के तापमान और उनके भोजन की उपलब्धता पर निर्भर होती है। भयानक ठंड के मौसम में अधिकतर सांप सोते हैं।
-सांप का खून ठंडा होता है, ऐसे में उनका शरीर तापमान खुद नियंत्रित नहीं कर सकता है। इसलिए ठंड में उनका शरीर सुस्त पड़ जाता है और वो ज्यादा ऊर्जा खर्च नहीं करते। इस दौरान वो खुद को बचाने के लिए सुरक्षित जगह जैसे बिल, पत्थरों के नीचे या पेड़ों की जड़ों में छिप जाते हैं।