Solar Eclipse 2026: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए फरवरी का महीना बेहद खास है। दरअसल, 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (solar eclipse 2026) होगा। यह ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, अर्जेंटीना और अंटार्कटिका के दूरदराज के हिस्से में दिखाई देगा।
- सबसे खास बात यह है कि इसी दिन चीनी चंद्र नव वर्ष (Chinese Lunar New Year) भी है। 17 फरवरी को सूर्य की करीब 96 फीसदी भाग चंद्रमा ढक लेगा। सूर्य आग के छल्ले जैसा दिखेगा यानी रिंग ऑफ फायर के रूप में नजर आएगा। इस नजारे को 2 मिनट 20 सेकंड तक देखा जा सकेगा।
क्या है सूर्य ग्रहण का समय?
- यह सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026, मंगलवार के दिन लगेगा। ग्रहण शाम 5 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन शाम 7 बजकर 57 मिनट पर होगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है। इस दौरान आसमान में एक आग का छल्ला दिखाई देता है।