फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद नहीं होता तो क्या होता? ये रोचक जानकारियां आपको कर देंगी हैरान

Sat, 07 Sep 2019 03:53 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
चंद्रमा - फोटो : Pixabay
यह तो आप जानते ही होंगे कि चंद्रमा पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है। यह खुद से नहीं चमकता बल्कि सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होता है। चांद पर अब तक 12 लोग कदम रख चुके हैं, ये भी आपको पता ही होगा, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि जिस चांद के बारे में हम इतना कुछ जानते हैं, अगर वो नहीं होता तो क्या होता? तो चलिए जानते हैं कि अगर चांद नहीं होता तो पृथ्वी पर इसका क्या असर पड़ता? 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
चंद्रमा - फोटो : Pixabay
अगर चांद नहीं होता तो धरती पर दिन-रात 24 घंटे के बजाए सिर्फ छह से 12 घंटे का ही होता। एक साल में 365 दिन नहीं बल्कि 1000 से 1400 के आसपास दिन होते। 
विज्ञापन

3 of 6
चंद्रमा - फोटो : Pixabay
ये तो आप जानते ही होंगे कि रात में हल्की रोशनी चांद के कारण ही होती है, लेकिन जब चांद ही नहीं होता तो रोशनी भी नहीं होती। हर जगह गहरा अंधेरा ही छाया रहता। 

4 of 6
ग्रहण - फोटो : Pixabay
चांद अगर नहीं होता तो धरती पर न तो चंद्रग्रहण होता और ना ही सूर्यग्रहण, क्योंकि सूरज को ढंकने के लिए चंद्रमा होता ही नहीं। 
विज्ञापन

5 of 6
चंद्रमा और पृथ्वी - फोटो : Pixabay
चूंकि पृथ्वी 23.5 अक्ष पर झुकी हुई है, लेकिन अगर चांद नहीं होता तो ये किसी को नहीं पता कि पृथ्वी का झुकाव कितने अक्ष पर होता और उस झुकाव के कारण पृथ्वी पर कैसा मौसम होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ज्वार भाटा - फोटो : Pixabay
वैज्ञानिकों की मानें तो अगर चांद नहीं होता, तो शायद पृथ्वी पर मानव जाति का उदय भी नहीं हुआ होता, क्योंकि समुद्रों में ज्वार भाटा ही नहीं आता, जिससे जमीन और समुद्री जल के बीच पोषक तत्वों के आदान-प्रदान की प्रक्रिया धीरे हो जाती और धरती पर मानव जाति होती भी या नहीं, ये कहना मुश्किल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें