RBI Currency Exchange Rule: कई बार एटीएम से पैसा निकालने समय कटे-फटे नोट निकले आते हैं। इसके बाद लोग परेशान हो जाते हैं। लोगों के मन में सवाल खड़ा होता है कि अब क्या करें? अगर आप किसी दुकानदार को कटे-फटे नोट देते हैं, तो वो लेने से इंकार कर देता है। अगर आपके साथ भी ऐसी घटना होती है, तो परेशान न हों। आसानी से कटे-फटे नोट को बदला जा सकता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के मुताबिक, अगर एटीएम से कटे-फटे नोट निकलते हैं, तो घबराए नहीं।
एटीएम से निकले कटे-फेट नोट को आसानी से बदला जा सकता है। आरबीआई के नियम के मुताबिक, एटीएम से कटे-फटे निकलते हैं तो बैंक बदलने से मना नहीं कर सकते हैं। बैंक में नोट बदलने की कोई लंबी प्रक्रिया नहीं है। मिनटों में नोट बदला सकता है। आप एटीएम से निकले फटे नोट को बैंक लेकर जाइए, जिस बैंक से आपका एटीएम लिंक्ड है। बैंक में आपको एप्लिकेशन लिखनी पड़ेगी, जिसमें पैसे निकालने की तारीख, समय और जिस एटीएम से निकाला उसका नाम मेंशन करना होगा।